Mirzapur 2 - Release Date: पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन आमने सामने होंगे मुन्ना भईया और गुड्डू
साल 2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) ने दर्शकों का खूब दिल जीता. शो में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, द्रिवेंद्यु शर्मा, विक्रांत मेसी के शानदार अभिनय ने शो को जबरदस्त पॉपुलारिटी दी. यही वजह है कि मिर्जापुर 2 के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं. लेकिन अब इन दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. क्योंकि एक बार फिर मुन्ना भईया और बबलू के बीच की लड़ाई जो अब महाभारत बनने जा रही है उसे दर्शक देख पाएंगे. वेब शो मिर्जापुर 2 के रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है.
दरअसल मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अली फजल यानी गुड्डू की आवाज सुनाई दे रही हैं. इस वीडियो में बबलू कहता है कि दुनिया में 2 किस्म के लोग होते हैं जिंदा और मुर्दा और फिर 3 किस्म के लोग होते हैं घायल. हमसे सब छीन लिए और हमको जिंदा छोड़ दिए. गलती किये. इसके बाद फिर बताया गया कि ये वेब शो दर्शक 23 अक्टूबर 2020 को दर्शक पाएंगे.
इस बार की कहानी बदले की भावना से भरपूर होने जा रही हैं. क्योंकि पहले सीजन में मुन्ना ने गुड्डू से लगभग उनका सबकुछ छीन लिया है. ऐसे में घायल गुड्डू अब बदला लेने की फ़िराक में दिखाई दे रहा है. सो ऐसे में क्या मिर्जापुर का नया सीजन एक बार दर्शकों को एंटरटेनमेंट का पूरा डोज दे पाएंगे ?
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

