बॉलीवुड

Emraan Hashmi Comedy Film Sab First Class: इमरान हाश्मी की नई कॉमेडी फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' की हुई घोषणा, पढ़ें डिटेल्स

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर इमरान हाश्मी अब तक कई सारी रोमांटिक और क्राइम थ्रिलर फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं. अब वो कॉमेडी जॉनर में भी अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं.

Emraan Hashmi Comedy Film Sab First Class: इमरान हाश्मी की नई कॉमेडी फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' की हुई घोषणा, पढ़ें डिटेल्स
इमरान हाश्मी (Photo Credits: Instagram)

Emraan Hashmi Next Comedy Film Sab First Class: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर इमरान हाश्मी अब तक कई सारी रोमांटिक और क्राइम थ्रिलर फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं. अब वो कॉमेडी जॉनर में भी अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं. उनकी अगली फिल्म की घोषणा कर दी गई है. बताया जा रहा है कि वो फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास है' (Sab First Class) में नजर आएंगे.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए लिखा, "घोषणा...इमरान हाश्मी सब फर्स्ट क्लास है फिल्म में नजर आएंगे. जिंदगी का एक हिस्सा. इमरान पहली बार कॉमेडी में अपना हाथ आजमाते नजर आएंगे. बलविंदर सिंह जनुजा द्वारा निर्देशित. दीपक मुकुट द्वारा निर्मित, शिवांशु पांडे और अभय सिन्हा...निशांत पिट्टी की पेशकेश."

ये भी पढ़ें: इमरान हाश्मी स्टारर ‘द बॉडी’ के लिए फिर रीक्रिएट हुआ ‘झलक दिखला जा’ सॉन्ग, यहां देखें Video

गौरतलब है कि इमरान इन दिनों फिल्म 'मुंबई सागा' (Mumbai Saga) पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम, काजल अग्रवाल, जैकी श्रॉफ, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, पंकज त्रिपाठी और रोहित रॉय संग नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).