Farmer Protest: किसान नेता राकेश टिकैत बोले, बैठक में नहीं बनी बात तो गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होंगे किसान
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Farmer leader Rakesh Tikat) ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आज बात बनेगी. सभी काम होंगे, आज कानून वापसी होगी और किसान भी अपने घर जाएगा. अभी चलकर सरकार से बात करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो किसान दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) में हिस्सा लेंगे. उनका यह बयान साफ इशारा करता है कि आज की बैठक में कोई फैसला नहीं आया तो किसान आने वाले समय में केंद्र सरकार के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. विभिन्न किसान नेता विज्ञान भवन (Vigyan Bhawan) पहुंच चुके हैं. जहां पर किसान कानूनों को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच बैठक होनी है.