Unnao Case: उन्नाव में पीड़ित लड़कियों के अंतिम संस्कार के बाद सियासी बयानबाजी हुई तेज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछा-घटनाओं का जिम्मेदार कौन है
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले मे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गयीं दोनों लड़कियों का आज कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया. वैसे तीन लड़कियां बेहोशी की हालत में खेत में मृत पायी गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहा है. इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से पूछा कि उन्नाव में लगातार हो रही घटनाओं का जिम्मेदार कौन है.