Shanaya Kapoor ने अपनी डांस ट्रेनर Sanjana Muthreja संग हॉट अंदाज में लगाए ठुमके, Video ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने को तैयार नजर आ रही हैं. डांस से लेकर फिजिकल फिटनेस तक, शनाया इन सभी चीजों में महारथ हासिल करती नजर आ रही हैं.
Shanaya Kapoor Hot Dance Video: संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने को तैयार नजर आ रही हैं. डांस से लेकर फिजिकल फिटनेस तक, शनाया इन सभी चीजों में महारथ हासिल करती नजर आ रही हैं. अपने फ्री टाइम में शनाया जिम में पसीना बहाती हुई नजर आती हैं जहां वो अपनी पर्सनालिटी और फिटनेस को लेकर जोरों शोरों से तैयारी करती दिखती हैं. शनाया ने आज अपना एक धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा एक साथ कमर लचकाती हुई नजर आ रही हैं.
शनाया ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "भले ही मैंने 60 सेकंड तक सास नहीं लिया लेकिन संजना मुथरेजा के साथ ड्रम सोलो करके मैं बढ़िया वक्त बिताया. संजना के इस वीडियो पर महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा खान समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि शनाया फिल्मों में अपनी शुरुआत को लेकर जी-जान से मेहनत करती नजर आ रही हैं. पिछले साल रिलीज हुई जाह्नवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया था.
सोशल मीडिया पर इन दिनों वो छाई रहती हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक करने के बाद अब वो वहां अपने कई मजेदार फोटोज और हॉट डांस वीडियोज भी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

