Pooja Hedge का बड़ा सपना हुआ पूरा, मुंबई में खरीदा अपना 3 BHK लक्जरी फ्लैट
पूजा हेगड़े ने अपना एक अहम सपना पूरा कर लिया है. उन्होंने मुंबई के बांद्राइलाके में अपने लिए 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है. एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं जिसमें मिस इंडिया यूनिवर्स से लेकर बॉलीवुड जगत में अपनी जगह कायम करने तक का सफर शामिल है.
Pooja Hegde Purchases a Luxury Flat in Mumbai: पूजा हेगड़े ने अपना एक अहम सपना पूरा कर लिया है. उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने लिए 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है. एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं जिसमें मिस इंडिया यूनिवर्स से लेकर बॉलीवुड जगत में अपनी जगह कायम करने तक का सफर शामिल है. यह पहला घर है जिसे पूजा ने अपनी कमाई से खरीदा है जिसमें वो इंडिपेंडेंट लाइफ बिता रही हैं. इसी के साथ पूजा का ये घर उनके माता-पिता के घर से बेहद करीब है.
अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया, “पूजा इस घर को अपने बेबी की तरह मानती है क्योंकि पूजा ने घर के हर हिस्से को लेकर पर बारीकी से काम किया है. इसमें डिजाइन करने से ले कर मटेरियल का चयन करने तक की चीजें शामिल है. भले ही वह लगातार शूटिंग के काम में व्यस्त थीं लेकिन इसके बावजूद ब्रेक लेकर वो समय-समय पर मुंबई आकर अपने घर के काम की निगरानी करती थी.”
View this post on Instagram
पूजा के लिए ये भाग-दौड़ काफी थका देने वाली भी. बता दें कि इससे पहले पूजा कभी अपने पेरेंट्स से अलग नहीं रही हैं और ऐसे में उनके लिए ये एक नई शुरुआत से कम नहीं हैं. पूजा जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के साथ तो सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दीवाली’ और साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘राधेश्याम’ में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

