टीवी

टीवी एक्ट्रेस Sara Khan ने 'Pawri Ho Rahi Hai' के थीम पर की मस्ती, शूटिंग सेट से सामने आया ये बेहद Funny Video

पाकिस्तान के पेशावर की रहनेवाली दनानीर मुबीन के मजेदार 'पावरी हो रही है' वीडियो को भारत में भी लोगों काफी शानदार रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है. यहां सोशल इन्फ्लुएंसर से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस वीडियो को शेयर करके और इसपर एक्ट करके लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं.

टीवी एक्ट्रेस Sara Khan ने 'Pawri Ho Rahi Hai' के थीम पर की मस्ती, शूटिंग सेट से सामने आया ये बेहद Funny Video
सारा खान, तन्वी डोगरा और रुचि सिंह (Photo Credits: Instagram)

Pawri Ho Rahi Hai Viral Video: पाकिस्तान के पेशावर की रहनेवाली दनानीर मुबीन (Dananeer Mubeen) के मजेदार 'पावरी हो रही है' वीडियो को भारत में भी लोगों काफी शानदार रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है. यहां सोशल इन्फ्लुएंसर से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस वीडियो को शेयर करके और इसपर एक्ट करके लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में यशराज मुखाटे (Yashraj Mukhate) ने दनानीर के वीडियो को म्यूजिकल टच देते हुए इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जोकि ताबड़तोड़ हिट भी हुआ.

अब टीवी एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) ने भी पावरी हो रही के म्यूजिकल वीडियो पर अपना फनी वीडियो शूट किया है. इस वीडियो में अपनी को-एक्ट्रेस तन्वी डोगरा (Tanvi Dogra) और रूचि सिंह (Ruchi Singh) के साथ नजर आ रही हैं. टीवी शो 'संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं' के सेट से ये मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने ‘Pawri Ho Rahi Hai’ स्टाइल में शेयर की बचपन की ये क्यूट Photos, पहचान पाना है मुश्किल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sara Khan (@ssarakhan)

ये भी पढ़ें: Pakistani Girl Viral Memes and Jokes: इस लड़की ने बड़े ही स्टाइल में मारा ये डायलॉग, इंटरनेट पर मीम्स और जोक्स वायरल, देखें मजेदार वीडियो

वीडियो में सारा भी दनानीर की तरह अपनी गर्लगैंग के साथ 'पावरी' करती हुई दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें कि सारा ने पिछले साथ 'संतोषी मां' टीवी शो में एक्ट्रेस सीमा मिश्रा को रिप्लेस किया था. अब शो के सेट से उनका ये वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).