Deepika Padukone ने 'Pawri Ho Rahi Hai' स्टाइल में शेयर की बचपन की ये क्यूट Photos, पहचान पाना है मुश्किल
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की फोटो के साथ कोलाज बनाकर पावरी हो रही हैं पर मीम शेयर किया है. दीपिका का यह मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तानी स्टार दानानीर मोबीन (Dananeer Mobeen) का 'पावरी हो रही है' (Pawri Ho Rahi Hai) वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं. बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी इस वीडियो पर मीम बनाकर शेयर कर रह हैं. अब इस वीडियो पर बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की फोटो के साथ कोलाज बनाकर पावरी हो रही हैं पर मीम शेयर किया है. दीपिका का यह मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की क्यूटसी फोटो की कोलाज बनाई है. जिसमें एक्ट्रेस एक फोटो में स्माइल दे रही हैं और दुसरे फोटो में वो खिलोने के घोड़े पर बैठी हुई हैं. इन फोटोज के कोलाज के नीचे लिखा हैं, "ये हम हैं. यह हमारा घोड़ा है और ये हमारी पावरी हो रही हैं. दीपिका ने यह फोटो किसी सोशल मीडिया अकाउंट से उठाई है. इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा, " अब ये किसने बनाया?" दीपिका का यह मीम चंद मिनिटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पोस्ट को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. वहीं एक्ट्रेस के कई सारे फैंस कमेंट्स कर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Ramayan Movie: राम-सीता का किरदार निभाएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण, 300 करोड़ में बनेगी ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका पादुकोण कबीर खान निर्देशित फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएगी. इसके अलावा शकुन भत्रा की अनटाइटल फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ अपना जलवा बिखरेगी. वहीं पहली बार ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में नजर आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

