राजनीति

Viral Video: बंगाल चुनावी रैली के दौरान जेपी नड्डा का Pawri स्टाइल वीडियो वायरल

आज कल सोशल मीडिया पर पावरी (Pawri) हो रही है वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं. राजनेता हो, क्रिकेटर हो या एक्टर्स सभी पावरी के रंग में रंगे हुए हैं. पाकिस्तानी कंटेट क्रिएटर दनानीर मुबीन का वीडियो ये हम हैं और ये हमारी Pawri हो रही है. इसे हर कोई ट्राय कर रहा है.

Viral Video: बंगाल चुनावी रैली के दौरान जेपी नड्डा का Pawri स्टाइल वीडियो वायरल
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Photo Credit: BJP/ Twitter)

आज कल सोशल मीडिया पर पावरी (Pawri) हो रही है वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं. राजनेता हो, क्रिकेटर हो या एक्टर्स सभी पावरी के रंग में रंगे हुए हैं. पाकिस्तानी कंटेट क्रिएटर दनानीर मुबीन का वीडियो ये हम हैं और ये हमारी Pawri हो रही है. इसे हर कोई ट्राय कर रहा है. इस वीडियो के मीम्स और जोक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं अब यह मीम सोशल मीडिया से निकलकर चुनावी रैलियों में भी पहुंच गया है.

पश्चिम बंगाल में रैली संबोधित करने के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इसी स्टाइल में बंगाल में परिवर्तन लाने का वादा किया है. जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि, 'ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता है, ये हम सब हैं और बंगाल में परिवर्तन की तैयारी हो रही है. यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस Sara Khan ने 'Pawri Ho Rahi Hai' के थीम पर की मस्ती, शूटिंग सेट से सामने आया ये बेहद Funny Video

इसके साथ ही इस वीडियो को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा और बीजेपी के कई नेताओं ने शेयर किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि, 'पूरी ताकत के साथ बीजेपी को आशीर्वाद दें ताकि हम आने वाले समय में लोखो सोनार बांग्ला, ईश्वरचंद विद्यासागर का बंगाल, विवेकानंद का बंगाल, सुभाषचंद्र बोस का बंगाल, गुरुदेव के बंगाल की उस संस्कृति को लेकर आगे चलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).