बॉलीवुड

Badhaai Do की शूटिंग हुई खत्म, राजकुमार राव ने भूमि पेडनेकर संग फोटो की शेयर

राजकुमार राव ने पोस्ट करके बताया कि बधाई दो की शूटिंग खत्म हो चुकी है. इस फिल्म को हर्षवर्धन कुलकर्णी ने डायरेक्ट किया है. राजकुमार राव ने जो फोटो शेयर की उसमें वो फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ रहे हैं.

Badhaai Do की शूटिंग हुई खत्म, राजकुमार राव ने भूमि पेडनेकर संग फोटो की शेयर
राजकुमार राव और पेडनेकर (Image Credit: Instagram)

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर पहली बार एक साथ नजर आने जा रहे हैं फिल्म बधाई दो में. आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता की सुपरहिट फिल्म बधाई हो के बाद मेकर्स बधाई दो लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता है. ऐसे में फिल्म की शूटिंग अब पूरी तरह से खत्म हो गई है. इस बात की जानकारी खुद राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. एक्टर ने पोस्ट करके बताया कि बधाई दो की शूटिंग खत्म हो चुकी है. इस फिल्म को हर्षवर्धन कुलकर्णी ने डायरेक्ट किया है. राजकुमार राव ने जो फोटो शेयर की उसमें वो फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ रहे हैं.

राजकुमार राव ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सेट उतरकर सीधे दिल तक. बधाई दो की शूटिंग हुई खत्म. आप लोगों को फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

दरअसल बधाई हो फिल्म एक सामजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है. 2 साल पहले आई इस फिल्म को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था. हालांकि बधाई हो किस मुद्दे को लोगों के सामने लाएगी इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2021 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).