Ritesh Deshmukh ने पत्नी Genelia D'souza संग शेयर किया 'Yawn संबंध' का ये मजेदार Video
बॉलीवुड के चहेते कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने फैंस औअर फॉलोअर्स को सोशल मीडिया पर अक्सर एंटरटेन करते नजर आते हैं. लॉकडाउन के दौरान इन्होंने अपने कई सारे मजेदार टिकटोक वीडियोज शेयर किये थे जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते नजर आए.
Riteish Deshmukh-Genelia D'souza Video: बॉलीवुड के चहेते कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने फैंस औअर फॉलोअर्स को सोशल मीडिया पर अक्सर एंटरटेन करते नजर आते हैं. लॉकडाउन के दौरान इन्होंने अपने कई सारे मजेदार टिकटोक वीडियोज शेयर किये थे जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते नजर आए. अब इन दिनों ये इंस्टाग्राम रील्स वीडियो बनाकर अपने चाहनेवालों को हंसाते नजर आ रहे हैं.
रितेश ने आज जेनेलिया के साथ अपना बेहद कॉमिक वीडियो शेयर किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "ये हमारा Yawn संबंध है." वीडियो में देखा गया कि जेनेलिया रितेश से बात कर रही हैं तो वहीं वो जंभाई लेते हुए नजर आ रहे हैं. जंभाई को अंग्रेजी में यॉन भी कहते हैं और इसलिए रितेश ने इसे 'Yawn संबंध' का कैप्शन दिया.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं और इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो पर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने भी हंसने वाली इमोजी शेयर की है. इंस्टाग्राम पर रितेश और जेनेलिया के ये वीडियो खूब वायरल होते हैं और फैंस भी इन्हें काफी पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

