West Bengal Assembly Elections 2021 Phase 4: पश्चिम बंगाल में 5 जिलों की 44 सीटों पर वोटिंग जारी, बाबुल सुप्रियो और TMC के 2 मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे फेज में 44 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया. अधिकारियों के प्राप्त जानकारी के अनुसार, हावड़ा जिले में नौ सीटों, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में पांच, कूचबिहार में नौ और हुगली में 10 सीटों पर कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतदान हो रहा है.