Jammu Kashmir: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 3 आतंकियों को मार गिराया
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को मुठभेड़ की एक घटना में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गये वहीं एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले में गुरुवार को मुठभेड़ की एक घटना में तीन अज्ञात आतंकवादी (Three Unidentified Terrorists) मारे गए, वहीं एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया. उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत.
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी (Security Personnel) घायल हो गया. अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकवादियों की पहचान का और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है.
ANI का ट्वीट-
Shopian encounter (J&K) | Chief of proscribed terrorist outfit Ansar Ghazwat-ul-Hind (JeM) trapped; Operation underway: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) April 8, 2021
न्यूज एजेंसी एएनआई ने कश्मीर जोन पुलिस के हवाले से बताया है कि सुरक्षाबलों ने अंसार गजवा-तुल-हिंद के टॉप कमांडर को इस मुठभेड़ के दौरान घेर लिया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

