चीनी कंपनी Huawei के दफ्तरों पर आयकर विभाग की रेड, टैक्स चोरी का आरोप- आपत्तिजनक दस्तावेज मिलने की खबर
चीनी दूरसंचार कंपनी हुआवेई (Huawei) से जुड़े कई परिसरों पर कथित कर चोरी के सिलसिले में देशभर में छापेमारी की जा रही है. एक सूत्र ने बताया कि आयकर विभाग ने मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया, जो अभी भी जारी है. सूत्र ने कहा कि छापेमारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), बेंगलुरु और देश के कुछ अन्य हिस्सों में की जा रही है.