IMD ने पूर्वोत्तर में 'ऑरेंज अलर्ट' किया जारी, भारी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया और अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में "भारी से बहुत भारी" बारिश का अनुमान लगाया है. एक विशेष बुलेटिन में, गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने रविवार के लिए असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया.