बॉलीवुड

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' दर्शकों का दिल जीतने में रही कामयाब, ओपनिंग वीकेंड में किया 11 करोड़ से अधिक का कारोबार

राजकुमार राव की फिल्म "श्रीकांत" ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में कुल 11.95 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो एक मध्यम बजट की फिल्म के लिए अच्छी कमाई मानी जा रही है.

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' दर्शकों का दिल जीतने में रही कामयाब, ओपनिंग वीकेंड में किया 11 करोड़ से अधिक का कारोबार
T-Series (Photo Credits- Youtube)

Srikanth Box Office Collection: राजकुमार राव की फिल्म "श्रीकांत" ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में कुल 11.95 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो एक मध्यम बजट की फिल्म के लिए अच्छी कमाई मानी जा रही है. ट्रेड एनालिस्टों का कहना है कि फिल्म को खासकर शहरी क्षेत्रों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जहां से फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा आ रहा है. फिल्म ने पहले दिन 2.41 करोड़, दूसरे दिन 4.26 करोड़ और तीसरे दिन 5.28 करोड़ का कलेक्शन किया.

गौरतलब है कि "श्रीकांत" दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है. फिल्म में राजकुमार राव के अलावा अलाया एफ भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. यह देखना बाकी है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई कैसी रहती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).