बॉलीवुड

Dia Mirza Opens Up About Stepdaughter Samaira: सौतेली बेटी समायरा को लेकर दिया मिर्जा ने किया खुलासा, 'मां' कहकर नहीं बुलाती है बेटी!

अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Dia Mirza Opens Up About Stepdaughter Samaira: सौतेली बेटी समायरा को लेकर दिया मिर्जा ने किया खुलासा, 'मां' कहकर नहीं बुलाती है बेटी!
Dia Mirza (Photo Credits: Instagram)

Dia Mirza Opens Up About Stepdaughter Samaira: अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिया मिर्जा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है. अभिनेत्री ने अपनी सौतेली बेटी समायरा रेखी के बारे में बताया कि वो उन्हें मां कह कर नहीं बुलाती. मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दिया मिर्जा ने ये भी शेयर किया है कि समायरा उन्हें उनके नाम से पुकारती हैं, और यहां तक कि उनका बेटा अवियान भी ऐसा ही करता है. Kareena Kapoor and Saif Ali Khan Kiss Goes Viral: कैरीना कपूर और सैफ अली खान ने पैपराजी के सामने किया किस, यूजर्स बोले - 'कपल गोल्स'

समायरा के बारे में बात करते हुए दिया ने कहा, "उन्होंने मुझे कभी मां नहीं कहा. मुझे उससे कोई उम्मीद नहीं है कि वो मुझे मां', 'मम्मा' या 'मदर' कहें. उनकी एक मां हैं जिन्हें वो 'मम्मा' या 'मॉम' कहती हैं. वो मुझे दिया कहती हैं. उसकी वजह से अब अवियान भी मुझे कभी-कभी दिया' कहता है." Mr and Mrs Mahi Trailer: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर थ्रिलिंग स्पोर्ट ड्रामा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 31 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

बता दें कि दिया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से 2021 में मुंबई में शादी की थी. 14 मई 2021 को, उन्होंने बेटे अवियान को जन्म दिया. समायरा, पति वैभव की पहली पत्नी सुनैना की बेटी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).