इन तीन कलाओं में बेटी Raha Kapoor को निपुण बनाना चाहती हैं Alia Bhatt, बचपन से तैयारी करेंगी शुरू!
आलिया ने कहा, एकमात्र चीज जो मैं अलग तरीके से करूंगी वो ये है कि मैं ये सुनिश्चित करूंगी कि राहा की रुचि किसी कला के प्रति हो. वो कम से कम कोई एक इंस्ट्रूमेंट, डांस कला और एक स्पोर्ट्स सीखे, क्योंकि ये तीनों कौशल लंबे समय में उसके लिए बहुत मददगार होंगे.
Alia Bhatt: बॉलीवुड के ट्रेंड सेटर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर आए दिन इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आलिया से पूछा गया कि अब जब वो खुद मां बन चुकी हैं, तो क्या वे अपने माता-पिता सोनी और महेश भट्ट की तुलना में परवरिश के मामले में कुछ अलग करेंगी? Kareena Kapoor and Saif Ali Khan Kiss Goes Viral: कैरीना कपूर और सैफ अली खान ने पैपराजी के सामने किया किस, यूजर्स बोले - 'कपल गोल्स'
इस पर आलिया ने कहा, एकमात्र चीज जो मैं अलग तरीके से करूंगी वो ये है कि मैं ये सुनिश्चित करूंगी कि राहा की रुचि किसी कला के प्रति हो. वो कम से कम कोई एक इंस्ट्रूमेंट, डांस कला और एक स्पोर्ट्स सीखे, क्योंकि ये तीनों कौशल लंबे समय में उसके लिए बहुत मददगार होंगे. मुझे पता है कि इसमें कुछ सही या गलत नहीं है, मैं चाहती हूं कि राहा को छोटी उम्र से ही इन कलाओं के प्रति रुचि पैदा हो जाए. मेरा एकमात्र अफसोस है कि मैं कोई इंस्ट्रूमेंट बजाना नहीं जानती." Mr and Mrs Mahi Trailer: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर थ्रिलिंग स्पोर्ट ड्रामा 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 31 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ करण जौहरी की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं. इस फिल्मों को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

