टी-सीरीज ने डिजिटल स्पेस में रखा कदम; वेब-श्रृंखला और वेब-फिल्मों का करेंगे निर्माण
भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने विनोद भानुशाली को डिजिटल स्पेस के लिए कंटेंट बनाने के लिए एक टीम का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा है. म्यूजिक इंडस्ट्री का मुगल साबित होने और खुद को एक सफल फिल्म स्टूडियो के रूप में स्थापित करने के बाद, टी-सीरीज (T-Series) अब वेब सीरीज और वेब फिल्मों के साथ डिजिटल स्पेस में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है.