शोस्टॉपर दिव्या खोसला कुमार ने फैशन शो में अपनी खूबसूरती से जीता सबका दिल
अभिनेता-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने पर्निया के पॉप-अप शो के लिए रैंप वॉक किया, जहाँ वह खूबसूरत मेटेलिक मिंट आउटफिट में डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैंप पर जलवे बिखेरते हुए नज़र आई...
अभिनेता-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने पर्निया के पॉप-अप शो के लिए रैंप वॉक किया, जहाँ वह खूबसूरत मेटेलिक मिंट आउटफिट में डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैंप पर जलवे बिखेरते हुए नज़र आई. दिव्या खोसला कुमार को एक पैंट के साथ एक टोन ऑफ-शोल्डर सेमी गाउन पहने देखा गया, जो एक पार्टी के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट ऑउटफिट है. पर्निया के पॉप-अप शो में शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक के दौरान लाइट मेकअप और ब्राइट लिप्स के साथ दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही थी.
बीती रात मुंबई (Mumbai) में दिव्या खोसला कुमार ने पर्निया के पॉप-अप शो में डिजाइनर सामंत चौहान के लिए स्प्रिंग समर'19 कलेक्शन पेश किया था. दिव्या इससे पहले भी कई अनुभवी डिजाइनर के लिए रैंप वॉक कर चुकी है और शोस्टॉपर के रूप में रैंप की शोभा बढ़ा चुकी है. उनकी लोकप्रियता के कारण कई प्रमुख डिजाइनर दिव्या खोसला कुमार जैसे बड़े नामों का चयन करते हैं.
यह भी पढ़ें: T-Series के मालिक भूषण कुमार पर यौन शोषण का लगा था आरोप, महिला ने लिया केस वापस
दिव्या खोसला कुमार इससे पहले नीता लुल्ला, प्रिया कटारिया पुरी, रीना ढाका, पार्वती दासारी जैसे टॉप डिजाइनरों के लिए वॉक कर चुकी है. अब 2019 में भी दिव्या खोसला कुमार का जादू बरकरार है और वह अपने मेटेलिक मिंट आउटफिट में पर्निया के पॉप-अप शो में अपना जादू बिखेरते हुए नज़र आई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

