मनोरंजन

तमिल टीवी एक्ट्रेस याशिका ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड मोहन बाबु ने किया था शादी से इनकार

तमिल टीवी एक्ट्रेस याशिका द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उनके बॉयफ्रेंड मोहन बाबु को दोषी ठहराते हुए कहा गया कि उन्होंने उनसे शादी करने से मना कर दिया था

तमिल टीवी एक्ट्रेस याशिका ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड मोहन बाबु ने किया था शादी से इनकार
अभिनेत्री याशिका (Photo Credits: Instagram)

तमिल टीवी एक्ट्रेस याशिका (Yashika) उर्फ मैरी शीला जेबरानी (Mary Sheela Jebarani) ने चेन्नई (Chennai) के पैरावल्लूर (Peravallur) स्थित अपने घर पर आत्महत्या (suicide) कर ली है. उन्होंने अपनी मां के लिए वॉट्सएप मैसेज (Watsapp message) के जरिए एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बॉयफ्रेंड मोहन बाबु (Mahesh Babu) को ठहराया है. याशिका ने कहा कि जब उन्होंने मोहन से शादी करने की बात कही तो उन्होंने उसे टॉर्चर किया और शादी से इनकार कर दिया.

अपने सुसाइड नोट में याशिका ने अपनी मां से सारी बात बताते हुए कहा कि जब वो वड़ापलानी (Vadapalani) में अपने हॉस्टल में रह रहीं थी तब उन्हें मोहन से प्यार हुआ था. इसके बाद वो लिव इन रिलेशनशिप में थे और पैरावल्लूर के जीकेएम कॉलोनी (GKM Colony) में एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे.

द न्यूज मिनट पर छपी खबर में बताया गया कि K5 पैरावल्लूर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है. वो अब आरोपी की खोज में हैं और बताया कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही जरूरी बातें सामने आएंगी. पुलिस ने बॉडी को पोस्ट-मोर्टेम (Post-Mortem) के लिए भेज दिया है और अभी उन्हें रिपोर्ट का इंतेजार है.

मां के लिए छोड़े गए वॉट्सएप मैसेज में उन्होंने कहा कि मोहन के साथ उनका झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया था. उन्होंने मोहन पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने उनसे शादी की बात कही तो वो उन्हें प्रताड़ित करने लगा. सुसाइड नोट में याशिका ने अपनी मां से मोहन बाबु को सजा दिलाने की गुहार भी लगाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).