बॉलीवुड

क्या प्रेग्नेंट है प्रियंका चोपड़ा? इस तस्वीर को देख हैरान हुए फैन्स

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पिछले साल शादी के बंधन में बंध गए थे. जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हिन्दू और क्रिस्चियन रीति-रिवाजों से दोनों की शादी सम्पन्न हुई थी.

क्या प्रेग्नेंट है प्रियंका चोपड़ा? इस तस्वीर को देख हैरान हुए फैन्स
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पिछले साल शादी के बंधन में बंध गए थे. जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हिन्दू और क्रिस्चियन रीति-रिवाजों से दोनों की शादी सम्पन्न हुई थी. शादी के बाद प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. तस्वीरें देखकर दोनों की नजदीकियों के बारे में साफ पता चलता है. पिंकविला की एक खबर के मुताबिक प्रियंका प्रेग्नेंट है और वह इसे छुपाने की कोशिश कर रही हैं.

हाल ही में जब प्रियंका माइकल कोर्स के फैशन शो में पहुंची थी, तब फोटोग्राफर्स हैरान रह गये थे क्योंकि वह एक छोटा सा बेबी बंप देख सकते थे. फैन्स भी प्रियंका की तस्वीरों को देखकर दंग रह गए. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के प्रतिनिधि ने इस खबर का खंडन किया है.

'इजंट इट रोमांटिक' के प्रीमियर के वक्त प्रियंका ने मीडिया से कहा था कि, "मुझे और निक को पता है कि कुछ होने की जरूरत है लेकिन इस बारे में मैं ज्यादा नहीं सोचती हूं. हम दोनों अपने काम से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं. मैं यह दावें के साथ कह सकती हूं कि वो सामान्य तरीके से ही होगा."

 

View this post on Instagram

 

Always waving for the papz #priyankachopra

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on

यह भी पढ़ें:-  प्रियंका-निक के ग्रैंड रिसेप्शन की शानदार तस्वीरें आई सामनें, न्यूली वेड कपल का लुक हुआ वायरल

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम को भी अहम रोल में देखा जाएगा. शोनाली बोस इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).