प्रियंका-निक के ग्रैंड रिसेप्शन की शानदार तस्वीरें आई सामनें, न्यूली वेड कपल का लुक हुआ वायरल
अपने इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए दोनों ने दिल्ली के ताज पैलेस को चुना है. तकरीबन 1000 मेहमानों की क्षमता वाले दरबार हॉल में यह कार्यक्रम रखा जाएगा. इस रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी जोधपुर (Jodhpur) के उमेद भवन पैलेस में संपन्न हुई. इस शानदार शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में हो रहा है. राजधानी में 8 बजे से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. अपने इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए दोनों ने दिल्ली के ताज पैलेस को चुना है. तकरीबन 1000 मेहमानों की क्षमता वाले दरबार हॉल में यह कार्यक्रम रखा जाएगा. इस रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं.
प्रियंका और निक के दिल्ली रिसेप्शन में उनके सभी करीबी दोस्तों के शरीक होने की खबरें हैं. जानकारी के मुताबिक ये रिसेप्शन प्रियंका ने अपने खास दोस्तों के लिए ही रखा है. खबर ये भी है कि हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन यानी द रॉक भी इसमें मौजूद रहेंगे. वह दोनों ही सितारों के करीबी दोस्त हैं. प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ बेवॉच फिल्म में काम किया है तो निक जोनस के साथ वह जुमांजी 2 में काम कर चुके हैं.
Priyanka Chopra and Nick Jonas at their reception at Taj Palace in Delhi. pic.twitter.com/DHaNbtLyd8
— ANI (@ANI) December 4, 2018
प्रियंका-निक इस ग्रैंड रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए. पीएम ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी.
बता दें कि इस ग्रैंड रिसेप्शन से पहले आज उनकी शादी की पहली तसवीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं. इन फोटोज को पीपल मैगजीन (People Magazine) ने स्पेशल तौर पर इंटरनेट पर शेयर किया है. इनमें प्रियंका की क्रिस्चियन और हिंदू वेडिंग की फोटोज देखने को मिली हैं. हिंदू वेडिंग की फोटोज में प्रियंका शादी के लाल जोड़े में वर माला पहने हुए नजर आईं वहीं निक जोनस इंडियन ट्रेडिशनल अवतार में बेहद हैंडसम लग रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2018 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

