भारत-चीन तनाव पर बोले राहुल गांधी, सरकार की चुप्पी से अटकलें तेज, बताएं क्या चल रहा है
चीन (China) सालों से भारत (India) के खिलाफ धूर्तता करता आया है. चीन ने एक बार फिर से ऐसी ही चाल चली है. जिसके बाद देश के बाहर और अंदर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने चीन (China) के साथ सीमा पर तनाव को लेकर मोदी सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है, भारत-चीन बोर्डर पर सरकार की चुप्पी के चलते संकट के इस समय में अटकलबाजी को बल मिल रहा है. जिसके कारण अनिश्चितता बनी हुई है. भारत सरकार को आखिरकार बताना चाहिए, क्या हो रहा है. कुछ दिनों पहले भी कांग्रेस नेता ने कहा था कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा गतिरोध को लेकर पारदर्शिता की जरूरत है.