भोजपुरी क्वीन मोनालिसा लॉकडाउन के बाद सबसे पहले करेंगी ये काम, मजेदार TikTok Video हुआ Viral
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बता रही हैं कि लॉकडाउन के बाद वो सबसे पहला क्या काम करने वाली हैं.
Monalisa TikTok Video: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरनेट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बता रही हैं कि लॉकडाउन (Lockdown) के बाद वो सबसे पहला क्या काम करने वाली हैं. उनके इस नए टिकटोक वीडियो (TikTok Video) को काफी लोग देख रहे हैं और हंस भी रहे हैं.
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "लॉकडाउन के बाद सबसे पहला काम." इस वीडियो में लाल लिपस्टिक माथे पर बिंदी लगाईं हुई पीली साड़ी में मोनालिसा किसी शख्स से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं.
इस वीडियो में एक शख्स उनसे पूछ रहा है कि लॉकडाउन के बाद सबसे पहला काम किया करोगी? इसपर वो चिढ़कर जवाब देती हैं, "तुम्हें ब्लॉक करूंगी." उनके इस वीडियो को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.
आपको बता दें कि मोनालिसा इसी तरह से मजेदार कंटेंट पोस्ट करके अपने फैंस को एंटरटेन करती हैं. इंटरनेट पर कई बार वो अपने हॉट (Hot) और बोल्ड फोटोज (Bold Photos) शेयर करके अपने चाहनेवालों के बीच काफी चर्चा में भी आ चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

