पोछे के साथ एक्शन मोड़ में दिखी विद्युत जामवाल की हिरोइन अदा शर्मा, वीडियो देख हो जाएंगे इम्प्रेस
अदा के मुताबिक उन्हें ये हुनर उनके बेस्ट फ्रेंड विदयुत जामवाल ने सिखाया है जो दुनिया के बेस्ट कमांडो, बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट और बेस्ट शेफ हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) दिखने में भले ही बेहद क्यूट और बबली जैसी हो, लेकिन स्टंट करने और एक्शन दिखाने के मामले में ये एक्ट्रेस भी किसी से कम नहीं हैं. लॉकडाउन के बीच अदा शर्मा भी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नए नए फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. तो वहीं अदा के फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक बेहद ही फनी और मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. क्योंकि क्यूट और बबली सी दिखने वाली अदा अब एक्शन के मोड़ में दिखाई दे रही हैं.
दरअसल अदा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो काम वाली बनाकर पोछे के साथ दिखाई दे रही हैं लेकिन तभी अदा एक्शन मोड़ में चली जाती हैं और फिर पोछे के साथ जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देती हैं. जबकि वीडियो में पीछे एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना बजता दिखाई दे रहा है. आप भी देखिए अदा का ये खास वीडियो.
अदा के मुताबिक उन्हें ये हुनर उनके बेस्ट फ्रेंड विदयुत जामवाल ने सिखाया है जो दुनिया के बेस्ट कमांडो, बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट और बेस्ट शेफ हैं. आपको बता दे कि अदा शर्मा ने फिल्मी दुनिया में कदम हॉरर फिल्म '1920' के साथ रखा था जिसके बाद वो 'हंसी तो फंसी', 'बाईपास रोड', 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' जैसी फिल्मों में नजर आई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

