रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर कसा तंज- बालाकोट पर प्रूफ मांगने वाले अब चीन पर सवाल पूछ रहे हैं
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Union Minister Ravi Shankar Prasad) ने चीन मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि चीन जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर ट्विटर पर सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए, वे वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बालाकोट हवाई हमले और 2016 के उरी हमले के बाद सबूत मांगे थे. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोनिया गांधी जी आपके स्वर्गीय पति कहते थे कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं और गांव में 15 पैसे पहुंचते हैं. नरेंद्र मोदी की सरकार में दिल्ली से 100 रुपये भेजते हैं और गरीब के अकाउंट में 100 रुपये पहुंचते हैं, ये ही है डिजिटल इंडिया. अब बिचौलियों का राज समाप्त है तो मुझे पता है कि जब बिचौलिये समाप्त होते हैं तब कांग्रेस के लोगों को परेशानी होती है. लेकिन अब बिचौलियों की हम नहीं चलने देंगे