Bigg Boss 13 के पॉपुलर कंटेस्टेंट असीम रियाज ने खरीदी अपनी ड्रीम कार, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का सिलसिला
असीम के इस पोस्ट को देखने के बाद अब तमाम फैंस उन्हें बधाई देने में जुट गए है. आपको बता दे असीम रियाज के लिए बिग बॉस का ये शो उनके करियर का चेंजिंग पॉइंट बनकर उभरा.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के पॉपुलर कंटेस्टेंट असीम रियाज (Asim Riaz) भले ही शो ट्रॉफी ना जीत पाए हो लेकिन वो अंदाज की वजह से लाखों लोगों का दिल जीतने में जरूर कामयाब रहें हैं. बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद भी असीम की पॉपुलारिटी में कोई कमी नहीं आई है. जैकलीन फर्नाडिज से लेकर वो कई म्यूजिक वीडियो में सामने आ चुके हैं. शो में हिमांशी के साथ उनकी बॉन्डिंग को भी लोगों ने खूब सराहा. जिसके चलते दोनों के नाम के सोशल मीडिया पर कई फैंस क्लब भी बन गए. जहां दोनों से जुड़ी छोटी से छोटी खबर देखने को मिल जाती हैं.
लेकिन वो कहते हैं ना कि मेहनत अपना रंग दिखाता है. ऐसे में अब असीम को उनकी मेहनत का फल मिलने लगा है. असीम ने अब खरीद ली है अपने सपनों की कार को. जिसकी फोटो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. असीम ब्लू कलर BMW 5 सीरीज M स्पोर्ट्स कार खरीदी है. जिसकी तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं.
असीम के इस पोस्ट को देखने के बाद अब तमाम फैंस उन्हें बधाई देने में जुट गए है. आपको बता दे असीम रियाज के लिए बिग बॉस का ये शो उनके करियर का चेंजिंग पॉइंट बनकर उभरा. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती और फिर लड़ाई ने काफी सुर्खियां बनाई. इसी शो में उन्हें हिमांशी खुराना के रूप में सच्चा प्यार भी मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

