बॉलीवुड

नीतू कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी सोशल मीडिया पर नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है.

नीतू कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
आलिया भट्ट ने दी नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई (Photo Credits: Instagram)

बीते दौर की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके को नीतू अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं. जिसकी एक तस्वीर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahni) ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसमें उनका पूरा परिवार दिखाई दे रहा है. लोगों ने रिद्धिमा की तस्वीर को काफी पसंद किया. फोटो में रिद्धिमा और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं. लेकिन अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कथित गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी सोशल मीडिया पर नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है.

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो. आप मुझे हर दिन इंस्पायर्ड करती रहती हैं. इसके साथ ही आलिया कई हार्ट के इमोजी भी बनाए. इसके साथ ही उन्होंने नीतू कपूर की पुरानी ब्लैक एंड वाईट फोटो भी शेयर की है. यह भी पढ़े: नीतू सिंह ने जन्मदिन पर परिवार संग किया सेलिब्रेट, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की ये Inside Photos

आलिया भट्ट ने दी नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई (Photo Credits: Instagram)

आपको बता दे कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब से एक दूसरे के करीब आए हैं तभी से आलिया की दोस्ती रणबीर के परिवार से काफी देखने को मिलती रही हैं. नीतू कपूर भी आलिया को काफी पसंद करती हैं. तो वही आलिया मां सोनी राजदान भी कई बार नीतू कपूर के पोस्ट पर कमेंट करते दिखाई देती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).