नीतू सिंह ने जन्मदिन पर परिवार संग किया सेलिब्रेट, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की ये Inside Photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. नीतू के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें विश किया है.
Neetu Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. नीतू के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें विश किया है. फोटोज में देखा जा सकता है कि अपने परिवार के साथ नीतू भी काफी खुश नजर आ रही हैं.
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के लिए एक स्पेशल बर्थडे पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी. आई लव यू मां." रिद्धिमा ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो मॉम नीतू सिंह और भाई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग नजर आईं.
देखें नीतू सिंह के जन्मदिन सेलिब्रेशन की ये फोटोज:


इसी के साथ उन्होंने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर भी कुछ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया. गौरतलब है कि रिद्धिमा बीते कुछ समय से अपनी मॉम के साथ मुंबई में मौजूद हैं.
30 अप्रैल को पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद वो लॉकडाउन के चलते समय पर मुंबई नहीं पहुंच पाई थी. इसके बाद वो सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई पहुंची थी. इस दौरान उनकी बेटी समारा साहनी भी उनके साथ थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

