साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
नागरिकता कानून 2020 और एनआरसी को लेकर देश में विरोध शुरू है. भले ही सीएए को केंद्र की मोदी सरकार ने लागू कर दिया है. लेकिन देश में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी के शाहीन बाग़ इलाके में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध पिछले 20 दिनों से चल रहा है. इस विरोध प्रदर्शन अब बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी की प्रतिक्रिया सामने आयी है. मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि शाहीन बाग के लोग खुद ही घर चले जाएं तो बेहतर है.
12 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए एक महीने से भी कम का समय रह गया है। राजधानी में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है. चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों वोटरों तक पहुंचने की पूरी कोशिश में जुटी हैं.इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. जिसमे आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने का दावा किया जा रहा है. इस लिस्ट को बड़ी संख्या में यूजर्स शेयर कर रहे हैं.
पीएम मोदी नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध के बावजूद शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर पश्चिम बंगाल पहुंचे. इस दौरान ममता बनर्जी ने राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए मैंने उनसे कहा कि हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं. हम चाहते हैं कि सीएए और एनआरसी को वापस लिया जाना चाहिए.
देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक बनी हुई है. इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. केंद्र सरकार के आने वाले आम बजट 2020 से देश को बहुत उम्मीदें है. जिससे अर्थव्यवस्था को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ सके. इसी बीच नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने बजट से पहले एक बड़ा बयान दिया है.
11 जनवरी 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. वृषभ- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा. मिथुन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर हमलावर सहित पुरे मामले की जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेएनयू मामले में कुछ गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं. इसलिए हम इस मामले की कुछ जानकारियां शेयर कर रहे हैं. यह मामला गंभीर है इसलिए हम इस केस की जानकारी देने सामने आ रहे हैं.
10 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. मिथुन-माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें.
9 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.
बजट से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सभी बड़े अर्थशास्त्रियों से मिलेंगे। ताकि उनके द्वारा दिए गए सुझाव और कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर आनेवाली दिक्कतों का निपटारा किया जा सके. बताना चाहते है कि इससे पहले मोदी ने बजट से पहले आम जनता से उनके सुझाव मांगा हुआ है. इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्रीय बजट भारत के 130 करोड़ लोगों की आशाओं से जुड़ा हुआ है.
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी.
8 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.
साल 2012 में दिल्ली में हुए सनसनीखेज निर्भया गैंगरेप मामले के चार दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। सभी दोषियों के खिलाफ मृत्यु वारंट जारी करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने फांसी देने के फैसले की घोषणा की. इस मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जाएगी.
बैंक से जुड़े आपके काम बुधवार यानी 8 जनवरी 2020 को लटक सकते हैं. ऐसी खबर है कि बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते है. जिसके चलते कई बैंक शाखाओं और एटीएम में सेवाएं पर कल असर हो सकता है क्योंकि हजारों बैंक कर्मचारियों ने 8 जनवरी को एक दिन की हड़ताल पर जानें की चेतावनी दी है. बताना चाहते है कि 5 कर्मचारी यूनियनों के एक ग्रुप द्वारा बैंक हड़ताल, दूसरे द्वारा समर्थित बैंक हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा दिए गए भारत बंद का हिस्सा है.
7 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी. साथ ही आप परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वाणी पर संयम रखें. आज के लिए आपका शुभ अंक 8 रहेगा. मिथुन- आज के दिन विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित जेएनयू एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. रविवार रात कुछ नकाबपोश लोग जेएनयू कैंपस में अचानक घुस आए और विभिन्न हॉस्टलों में तोड़फोड़ की. इन लोगों ने इस दौरान छात्रों को बुरी तरह से पीटा भी है. रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष सहित कुल 42 लोग घायल हुए है. इस हिंसा को लेकर पुरे देश से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 की घोषणा हो गई है. इलेक्शन कमीशन ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. बताना चाहते है कि 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव का ऐलान होते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले ट्वीट किया और अब मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी है.
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को वोटिंग और मतगणना 11 फरवरी को होगी। इसके साथ ही दिल्ली में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव की तारीख का ऐलान होने के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी पार्टी का एजेंडा साफ कर दिया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये चुनाव काम पर होगा. आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है.
6 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. वृषभ- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. मिथुन- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.
5 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. वृषभ- आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. मिथुन- आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे.