साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी पार्टियों की तरफ से प्रचार शुरू है. दूसरी तरफ बीजेपी नेताओं की तरफ से विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. दिल्ली के शाहीन बाग की तुलना पाकिस्तान से करने के बाद प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकी और नक्सली बताया है. वर्मा ने अपने बयान में कहा कि जैसे नक्सली और आतंकी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं वही काम केजरीवाल कर रहे हैं.
राजधानी में विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई है. वैसे सूबे में प्रमुख मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी ने दिल्ली जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. इसके साथ ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं. अमित शाह ने नजफगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 8 फरवरी को आपका एक वोट तय करेगा कि आप शाहीन बाग वालों के साथ हैं या भारत माता के साथ.
नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले जेडीयू के दो नेताओं को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. बताना चाहते है कि रणनीतिकार और जनता दल -युनाइटेड (जद-यू) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को बुधवार को पार्टी से निकाल दिया गया है. इसके साथ ही पवन वर्मा को जेडीयू ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इन दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने के पीछे जेडीयू ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में लिप्त होने की वजह बताई है. यह जानकारी पार्टी के महासचिव के.सी. त्यागी ने दी है.
29 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.
राजधानी दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं. सूबे में प्रमुख मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी की तरफ से प्रचार की कमान अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियो ने संभाल रखी है. इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को गोली मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया था.
28 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. वृषभ-आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. मिथुन- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.
नागरिकता कानून को लेकर शुरू से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते है कि सीएए के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पास हो गया है. इसके साथ ही अब बंगाल नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य बन गया है. जानकारी के अनुसार राज्य के संसदीय कार्य मंत्री पार्था चटर्जी ने सदन में दोपहर दो बजे के आस-पास यह प्रस्ताव पेश किया
27 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. वृषभ- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. मिथुन- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. ज्वेलरी और कपड़ों पर पैसा खर्च होगा.
26 जनवरी 2020के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. मिथुन-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी.
25 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. वृषभ-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिथुन-आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
राजधानी में आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं. सूबे में प्रमुख मुकाबला आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार की कमान गृहमंत्री अमित शाह ने संभाली हुई है. जबकि आप की तरफ से सीएम अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरे हैं. दोनों की नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं. ताजा मामले में राजधानी में आयोजित बीजेपी की रैली में पहुंचे अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर हमला बोला है.
अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरूवार को एक सनसनीखेज दावा करके राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी. उनके इस बयान पर अब विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है. बीजेपी महासचिव ने दावा करते हुए कहा कि उनके घर के निर्माण कार्य में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. विजयवर्गीय के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने पलटवार किया है.
24 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल.मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी. वृषभ-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है.
राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से तैयारियां शुरू हैं. इसके साथ ही कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता एक-दूसरे पर हमलावर है. दिल्ली में AAP सीएम केजरीवाल के काम को लेकर वोट मांग रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे के दम पर चुनाव में उतरी है. उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. सूबे में भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है कि दिल्ली में इस बार उनकी सरकार बनने जा रही है.
23 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरुवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. वृषभ- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है. मिथुन- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा.
आज के इस दौर में स्मार्टफोन बेहद जरूरी है. हर कोई अच्छे स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखता है जो उसके बजट में हो. फोन खरीदते वक्त सभी फीचर्स और कीमत जरूर देखते हैं. इसी कड़ी में अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं और आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है तो हम आपको बता रहे हैं बेस्ट स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट. वैसे आने वाले समय में भारत में कई कंपनियों की तरफ से नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किये जाने वाले हैं.
22 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.
भारत के सालमी बल्लेबाज शिखर धवन कंधे में चोट के कारण न्यूजीलैंड दौर पर खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मंगलवार को धवन के स्थान पर संजू सैमसन को टी-20 में वापस बुलाया. वहीं, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को वनडे टीम में मौका दिया है.
. राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नामांकन दाखिल करने के लिए जामनगर हाउस पहुंचे हैं. वही उन्हें इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है. इसकी जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पर्चा दाखिल करने का इंतजार कर रहा हूं और मुझे टोकन नंबर 45 मिला है. यहां पर्चा भरने के लिए कई लोग लाइन में लगे हैं, मुझे बहुत खुशी है कि लोकतंत्र के इस पर्व में कई लोग शिरकत कर रहे हैं.
21 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. वृषभ-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. मिथुन-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे.