साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
कोरोना वायरस का कहर भारत में बढ़ता जा रहा है. पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है. अब तक कोविड-19 की दवा मार्केट में नहीं आई है. इसी कड़ी में बताना चाहते हैं कि पिछले 24 घंटे के भीतर सर्वाधिक 40,425 नए मामले और 681 मौतें रिपोर्ट की गई हैं.
राशिफल 20 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. वृषभ-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें
राशिफल 19 जुलाई 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
राशिफल 18 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी. वृषभ-आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है
भारत-चीन के बीच लद्दाख के गलवान घाटी में जारी तनाव अब तक खत्म नहीं हुआ. दरअसल दोनों सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गया है. हिंसक झड़प के दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे. जबकि चीन को काफी नुकसान झेलना पड़ा था. हालांकि चीन इसे छुपा रहा है.
राजस्थान में जारी सियासी घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है. सचिन पायलट के बागी होने के बाद कांग्रेस ने एक और बड़ी एक्शन लिया है. बताना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी ने पायलट गुट के विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है. रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायकों को पार्टी से निलंबित करने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भारत सहित पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या में भी कोई कमी नहीं आ रही है. कोरोना वायरस से कब निजात मिलेगी यह कहना मुश्किल है. भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटी है. लेकिन अब तक मार्केट में इसकी वैक्सीन नहीं आ पाई है.
राजस्थान में जारी सियासी लड़ाई भले ही हाईकोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गई हो. लेकिन अब भी बहुत कुछ होना बाकी है. सचिन पायलट की नाराजगी को अब तक कांग्रेस सुलझा पाने में नाकाम रही है. दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत लगातार सचिन पायलट पर हमलावर हैं. सचिन पायलट के बीजेपी में न शामिल होने के बयान ने उनका पलड़ा जरूर भारी कर दिया है.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अशोक गहलोत ने भले ही शक्ति प्रदर्शन कर आलाकमान को साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस के विधायक उनके साथ हैं. लेकिन सचिन पायलट पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस के कई नेता उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से नोटिस मिलने के बाद सचिन पायलट गुट राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गया है.
राशिफल 17 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. वृषभ-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम अब तक खत्म नहीं हुआ है. अशोक गहलोत का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो लेकिन सचिन पायलट के रुख में कोई नरमी नहीं आई हैं. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं. सचिन पायलट (Sachin Pilot) और उनके सहयोगी18 विधायकों ने स्पीकर सी.पी. जोशी द्वारा जारी की गई अयोग्यता से जुड़े नोटिस के खिलाफ आज राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
मध्य प्रदेश में गुना में दलित परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस इस मसले को लेकर सूबे की शिवराज सरकार पर पूरी तरह हमलावर है. राहुल गांधी ने इससे पहले ट्वीट करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है. वहीं राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है.
भारत-चीन के बीच लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव बरकरार है. दोनों सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे. जबकि चीन को बड़ी संख्या में नुकसान झेलना पड़ा था. भारत-चीन के बीच लद्दाख में LAC पर जारी तनाव को लेकर चुशूल में कमांडर स्तर पर चार राउंड की बातचीत की खबर है.
सूबे में एक तरफ कोरोना का कहर जारी है तो दूसरी तरफ बिहार में बाढ़ ने कोहराम मचाया हुआ है. राज्य में नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में बुधवार को हुई बारिश का असर आज भी दिख रहा है.इसके साथ ही राज्य में बाढ़ और बारिश ने नीतीश सरकार के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है. राज्य के गोपालगंज में पिछले महीने सीएम नीतीश कुमार ने जिस पुल का उद्घाटन किया था वह टूट गया है.
मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार के साथ सूबे की पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है. इस पुरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने इस पुरे वाकये का वीडियो शेयर कर कहा कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है.
आज के इस दौर में सोशल मीडिया का चलन बड़ी तेजी से बड़ा है तो दूसरी तरफ इसके जरिए धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में बताना चाहते है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बुधवार का दिन बेहद ही खराब रहा. हैकिंग को लेकर अब ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने प्रतिक्रिया दी है.
राशिफल 16 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. मिथुन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा.
राजस्थान का सियासी ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है. अशोक गहलोत का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो लेकिन सचिन पायलट के बीजेपी में न शामिल होने के बयान से कांग्रेस को उम्मीद है कि सब जल्द ही ठीक हो जाएगा. उपमुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद राज्य की अशोक गहलोत सरकार संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इसी बीच अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत कर सचिन पायलट और विरोधियों पर हमला बोला है.
कोरोना वायरस महामारी का कोहराम भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 29,429 सर्वाधिक मामले और 582 मौतें रिपोर्ट की गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 9,36,181 हो गई है.
राजस्थान में सियासी संग्राम अभी तक थमा नहीं है. सचिन पायलट और उनके सहयोगी विधायकों को भले ही कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया हो. लेकिन सूबे का सियासी नाटक जारी है. सचिन पायलट पुरे मामले पर आज प्रेस वार्ता करने वाले है. इसी बीच पार्टी ने सचिन पायलट सहित बागी विधायकों को अयोग्यता का नोटिस थमा दिया है. दरअसल सचिन पायलट आज मीडिया से बातचीत में तमाम सवालों को लेकर जवाब देने वाले हैं. सभी की निगाहें उनकी प्रेस वार्ता पर टिकीं हुई है.