सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 को मूलचंद तिवारी के रूप में टंकारा गुजरात में हुआ था. उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की. उनके पिता का नाम करशनजी लालजी तिवारी और मां का नाम यशोदाबाई था. दयानंद सरस्वती एक समृद्ध ब्राह्मण परिवार से थे, इसलिए उनकी प्रारंभिक जिंदगी ऐशो आराम से गुजरी. लेकिन उनका मन वेद और शास्त्रों में ज्यादा लगता था.
चित्तूर जिले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे लगा कि वो नॉवेल कोरोनॉयरस से पीड़ित है. शख्स का इलाज करनेवाले का तिरुपति में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह वायरल बुखार से पीड़ित थे और उनमें कोरोनोवायरस के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए थे. उनके रिश्तेदारों ने मीडिया को बताया कि उसने उनकी पत्नी और बच्चे को संक्रमण न फैले इसलिए आत्महत्या कर ली.
लखनऊ में आम आदमी पार्टी समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष और फेमस गायक मनोज तिवारी द्वारा गाए गए लोकप्रिय भोजपुरी गीत रिंकिया के पापा गाने पर डांस किया. चुनाव आयोग द्वारा पहले जारी किए गए रुझानों के बाद मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पार्टी ने एक शानदार जीत की ओर इशारा किया, देश भर के AAP कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाले.
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से बहुत आगे है. दोपहर तक के रुझान बताते हैं कि AAP 58 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 12 सीटों पर आगे है. वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अब तक कोई सीट हासिल नहीं कर पाई है.
फिरोजाबाद जिले के नाले से एक 24 वर्षीय महिला का शव मिलने के दस दिन बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान आगरा जिले में बसई अरेला पुलिस क्षेत्राधिकारी के तहत लाडुआपुरा गांव के जिपेंद्र सिंह उर्फ भूपिंदर के रूप में हुई. शख्स ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पैसा अपने रिश्तेदारों पर खर्च करती थी, इसलिए उसने उसका गला घोंटकर मार दिया.
हमें उम्मीद है कि आपने अवार्ड फंक्शन में मलाइका अरोड़ा को हॉट वाइट ड्रेस पहने देखा होगा. खैर, ऐसा लगता है कि सनी लियोन उस लुक से कहीं आगे बढ़ गई हैं और अपने हालिया फोटोशूट में उनकी नकल की कोशिश करती हुई नजर आयीं. सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैसी ही हॉट ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और सनी इस ड्रेस में काफी जबरदस्त दिखाई दे रही हैं.
एक दूल्हा अपनी शादी में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध अनोखे अंदाज में किया. हाज़ा हुसैन नामा का दूल्हा अपनी शादी में ऊंट पर बैठकर और हाथ में CAA के खिलाफ पोस्टर लेकर शादी में पहुंचा. ये मामला सोमवार 10 फरवरी का है. यही नहीं दूल्हे के इस प्रोटेस्ट में उसके दोस्त और रिश्तेदार बड़ी संख्या में उसके साथ शामिल थे.
दिल्ली विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को 48 सीटों के साथ एक स्पष्ट जीत मिली है. आप पार्टी अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी से 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस के हाथ इस बार कुछ भी नहीं लग सकता है. जिसके बाद से ट्विटर पर फनी मीम्स और चुटकुले तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं.
सोमवार 10 फरवरी को महरौली के सीतापुर में एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है. एक शख्स ने पड़ोस की 3 साल की बच्ची कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी. डीएसपी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, बच्ची की लाश पड़ोसी के घर से एक थैले में से बरामद हुई. ख़बरों के अनुसार बच्ची 10 फरवरी की शाम 5 बजे से गायब थी और बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिली.
चीन में नए कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या 11 फरवरी को देश भर में 1,016 से अधिक हो गई, इस बारे में हुबेई प्रांत ने 103 नई मौत की सूचना दी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपने दैनिक अपडेट में कहा कि लगभग 2,500 नए मामलों की पुष्टि के साथ देशभर में संक्रमण की संख्या 42,638 तक पहुंच गई है. माना जा रहा है कि नया वायरस पिछले साल एक ऐसे बाजार से फैला है जहां हुबेई की राजधानी वुहान में जंगली जानवरों के मांस को बेचा जाता है.
एक अमेरिकी कपल ने बार में अजनबियों से फ्री में ड्रिंक लेने के लिए फेक मैसेज प्रपोजल का ड्रामा किया. कपल कॉर्र्रिन मिलर और एडम कैरोल (Adam Carroll) जो प्राटविल्ले अलाबामा से हैं, दोनों पिछले साल जुलाई में अटलांटा गए थे कॉर्र्रिन का बर्थडे मनाने. वेकेशन के दौरान वे ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एक प्लान बनाया.
जर्नलिस्म कोई आसान काम नहीं है, खासकर ऑन-एयर पत्रकारों के लिए. क्राइम घटनास्थल से लेकर सड़क पर आने जानेवाले लोगों के बिच बोलने तक जर्नलिस्ट को कई डर का सामना करना पड़ता है. एक अपराध स्थल के बीच में होने से लेकर सड़क पर आने वाले लोगों के साथ बोलने तक, उन्हें कई लोगों को डर का सामना करना पड़ता है और कैमरे के सामने बहुत कुछ फेस करना पड़ता है.
माघी पूर्णिमा के अवसर पर आज यानी 9 फरवरी को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र गंगा में डूबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग चुकी हैं. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पूर्णिमा के दिन माघ पूर्णिमा पड़ता है. प्रशासन के अनुसार, लगभग 25 लाख भक्त संगम पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र स्नान करेंगे. सुबह से ही घंटो तक लोग स्नान घाटों पर भारी संख्या में जमा हो रहे हैं.
साल 2003 में चीन में फैले SARS महामारी के कारण होने वाली जानलेवा घटनाओं को दरकिनार करते हुए, कोरोनोवायरस के कारण मृत्यु का आंकड़ा चीन में 810 तक पहुंच गया है. वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से कहा गया है, "विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एसएआरएस कोरोनोवायरस ने नौ महीने की महामारी के दौरान 26 देशों में फैले 774 लोगों की जान ले ली.
दुनिया में जानवरों, पक्षियों और पानी के नीचे जीवित प्राणियों की इतनी सुंदर प्रजातियां हैं, जिन्हें अब तक हम जानते ही नहीं. हालही में अफ्रीका के सेक्रेटरीबर्ड की दुनिया भर में चर्चा हो रही है, ये पक्षी अपनी सेक्सी लुक के लिए दुनिया भर में फेमस हो रहा है. लोग इस सुंदर पक्षी को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसके बारे में ऑनलाइन चर्चा कर रहे हैं.
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शनिवार को गोल्डन टेंपल (श्री हरमंदिर साहिब) में नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में टिकटॉक वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है. ये फैसला प्रबंधन कमेटी ने पवित्र मंदिर में कुछ वीडियोज बनाए जाने के बाद लिए हैं. गुरुद्वारा प्रबंधक जसविंदर सिंह, ने एएनआई समाचार एजेंसी से कहा कि,' “हम यहां आने वाले भक्तों से अपील करते हैं कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें क्योंकि यह एक पूजा स्थल है.
पूरी दुनिया में कोरोनावायरस की दहशत फैली हुई हैं, चीन में इस वायरस के फैलने की वजह से 638 लोगों की जानें चली गईं हैं, इस महामारी ने दुनिया भर के 28 देशों और क्षेत्रों में 31,520 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है. कोरोनावायरस के कुछ मामलों की पुष्टि भारत में भी हो चुकी है. चीन में पढ़ने गए भारतीय छात्र भारत लौट आए है और उनमें इस वायरस एक लक्षण पाए गए हैं, उन्हें निगरानी में रखा गया है.
दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020 में अपना वोट डालने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, वोट डालने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान मतदान केंद्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लक्ष्मीनगर इलाके में शादी से पहले दूल्हा अपनी बारात लेकर मतदान केंद्र पहुंचा वोट डालने.
वुहान के अस्पताल में भर्ती कोरोनोवायरस के मरीजों को रात के खाने में कछुए का मांस दिया जा रहा है, ऐसी खबरें आ रही हैं. चीनी मीडिया द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दावा किया गया है, 'आज के भोजन में सॉफ्थेलस कछुए का मांस भी शामिल है.' कोरोनावायरस जिससे अब तक 638 लोग मारे गए हैं, एक्पर्ट्स का मानना है कि ये बीमारी लोगों में जंगली जानवरों, विशेष रूप से चमगादड़ और सांप जैसे अन्य जानवरों का मांस खाने से फैली है.
लखनऊ में हुए हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन मर्डर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी हजरतगंज चारबाग से भागने की फिराक में था, सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक सवार आरोपी का पीछा किया. पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर दी, जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जबाबी कार्रवाई में आरोपी जीतेन्द्र को पैर में गोली लग गई.