सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
कुर्ला पश्चिम में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 के एक गोदाम में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद हैं. आग बुझाने का कार्य जारी है. फिलहाल किसी भी जान माल की खबर सामने नहीं आयी है. इस घटना का वीडियो एएनआई ने ट्विटर पर शेयर कर जानकारी दी है.
एक शीर्ष ब्रिटिश राजनायिक चीन में हीरो बन गया है. उनके इस कारनामे का पूरा सोशल मीडिया वाहवाही कर रहा है. एलिसन चोंगकिंग ब्रिटिश मिशन के साथ जुड़े हुए हैं, जो कि Zhongshan के करीब स्थित है. वे वीकेंड पर पर्यटन स्थल का दौरा कर रहे थे.
कर्नाटक के पंपापुर किष्किन्धा में भगवान हनुमान की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यह घोषणा सोमवार को अयोध्या में हनुमद जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविंद आनंद सरस्वती ने की. अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से मुलाकात के बाद द्रष्टा ने यह घोषणा की.
आज 17 नवंबर 2020 को हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे का स्मृति दिवस है. हर साल लाखों शिव सैनिक इस अवसर पर उनका अभिवादन करने शिव तीर्थ शिवाजी पार्क जाते हैं. शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वे इस वर्ष कोरोना की वजह से भीड़ न लगाएं जहां हैं वहीं से उन्हें श्रद्धांजलि दें.
वासन आई केयर (Vasan Eye Care Hospitals) के संस्थापक एएम अरुण का आज चेन्नई में 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. ख़बरों के अनुसार कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मृत्यु हुई है. वहीं आधिकारिक तौर पर अस्पताल प्रबंधन जहां उन्हें भर्ती किया गया था
ड्रगमेकर मॉडर्ना (Moderna) ने सोमवार को घोषणा की कि उसका कोरोनोवायरस वैक्सीन 94.5 प्रतिशत प्रभावी है, जो कि इसके लार्ज और निरंतर अध्ययन से प्राप्त परिणामों पर प्रारंभिक ओर्ब्जर्वेशन के आधार पर पता चला है. शोधकर्ताओं ने कहा कि जो उन्होंने सोचा था वैक्सीन का रिजल्ट उससे भी बढ़ियां है.
रोशनी का त्योहार दीवाली पूरे देश में बहुत खुशी के साथ मनाया जाता है. दीवाली के दौरान नयी चीजें और प्रोपर्टी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है. और लोग इन सब में इन्वेस्ट करने के लिए दीवाली और धनतेरस के शुभ दिन को चुनते हैं.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) और क्लर्क रिक्तियों 2020 की भर्ती परीक्षा आयोजित करता है. इस साल एसबीआई ने पीओ भर्ती के लिए 2 हजार जॉब रिक्रूटमेंट्स जारी किये हैं. बैंकिंग उद्योग में पीओ जॉब निस्संदेह सबसे अधिक मांग वाली नौकरियों में से एक है.
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), तमिलनाडु ने आज सोमवार को MBBS / BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए TN NEET मेरिट सूची 2020 जारी कर दी है. TN स्वास्थ्य मंत्री, सी विजयबास्कर ने NEET मेरिट सूची जारी करने के बारे में ट्वीट किया है. हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर सूची अभी तक अपलोड नहीं की गई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के समक्ष एक रिपोर्ट दायर की जिसमें कहा,'इस साल दीवाली पर साल 2019 की दीवाली की तुलना में लगभग सभी प्रदूषकों को उच्च मूल्यों में रिपोर्ट किया गया है.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज के 151वें जयंती समारोह पर राजस्थान के पाली में 'शांति की प्रतिमा' का किया अनावरण. 151 इंच ऊंची प्रतिमा अष्टधातु से बनाई गई है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ मंदिर में प्रार्थना करने और मंदिर के कपाट बंद होने के समारोह में आज सोमवार 16 नवम्बर को भाग लेने पहुंचे. मंदिर के लिए यात्रा के दौरान केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में भारी बर्फबारी देखी गई.
इस साल गुजराती नव वर्ष सोमवार 16 नवंबर 2020 को पड़ रहा है. यह दिन गुजरात राज्य में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है, क्योंकि यह नए साल की शुरुआत का प्रतीक है. हिंदू कैलेंडर में नया विक्रम संवत वर्ष चैत्र माह के दौरान शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होता है, जब गुडी पड़वा और उगदि मनाया जाता है.
गुजरात में दीवाली नए साल के आगमन का प्रतीक है. गुजराती नव वर्ष पूरे गुजरात राज्य में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. गुजराती नववर्ष को दीवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह कार्तिक के हिंदू महीने में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को पड़ता है.
दीवाली के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को फूलों की माला से सजा दिया गया है. इस दौरान मंदिर परिसर में मिट्टी के दिये जलाये जाते हैं. जिन गेंदों के फूलों से मंदीर और परिसर को सजाया जाता है. मंदिर को पूरी तरह से गेंदे के फूल की लड़ियों से सजा दिया गया है.
चेन्नई शहर और आस-पास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना.
एक असामान्य रूप से बड़े एलिगेटर को बुधवार को फ्लोरिडा के नेपल्स में एक गोल्फ कोर्स के आसपास टहलते हुए पाया गया. ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद जुरासिक पार्क जैसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
एक मनमोहक घटना में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने देश की राजधानी अशगबत में एक बिज़ी ट्रैफिक सर्कल में अपने पसंदीदा कुत्ते की एक प्रतिमा का अनावरण किया है. विशाल गोल्डन स्टेच्यू तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबंगुली बर्डीमुक्खामेदोव के कहने पर बनाई गई है.
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर साल धनवंतरि जयंती यानी धनतेरस के अवसर पर मनाया जाता है. इस वर्ष आयुर्वेद दिवस आज 13 नवंबर 2020 को मनाया जा रहा है. आयुर्वेद आज के समय में सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है. रोग की रोकथाम और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना आयुर्वेद का मुख्य उद्देश्य है. भगवान धनवंतरी को आयुर्वेद का दिव्य प्रचारक माना जाता है.
दीवाली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है. आज से पांच दिवसीय त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है. इस साल कोरोनावायरस महामारी की वजह से त्योहारों का जोश कुछ कम है और मास्क पहनने के सख्त निर्देश दिये गये है. इस साल दीवाली में मार्केट में तरह तरह के LED मास्क उपलब्ध हैं.