Mumbai Fire Breaks Out at Khadi Godown: कुर्ला में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 गोदाम में लगी आग, फायर टेंडर मौके पर मौजूद
कुर्ला पश्चिम में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 के एक गोदाम में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद हैं. आग बुझाने का कार्य जारी है. फिलहाल किसी भी जान माल की खबर सामने नहीं आयी है. इस घटना का वीडियो एएनआई ने ट्विटर पर शेयर कर जानकारी दी है.
मुंबई: कुर्ला पश्चिम में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 के एक गोदाम में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद हैं. आग बुझाने का कार्य जारी है. फिलहाल किसी भी जान माल की खबर सामने नहीं आयी है. इस घटना का वीडियो एएनआई ने ट्विटर पर शेयर कर जानकारी दी है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग कितनी भीषण लगी है. इस आग से किसी के भी हताहत होने किन खबर अब तक नहीं आयी है. बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई नागपाड़ा इलाके में ऐसी ही एक घटना सामने आयी थी. जहां सिटी सेंटर मॉल में भीषण आग लग गई थी. आग में किसी के जख़्मी होने की सूचना नहीं मिली. मॉल मुंबई सेंट्रल में क्लासिक रोड पर स्थित है. यह भी पढ़ें: दक्षिण मुंबई के फारस रोड पर लगी भीषण आग, 5 लोग घायल
इस घटना की जानकारी सुबह 8.45 बजे के आसपास मुंबई फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. जिसके बाद पानी के टैंकर के साथ नौ फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है. अब तक कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है. आग बुझाने के प्रयास चल रहे हैं.
देखें वीडियो:
#WATCH Mumbai: Fire breaks out in a godown at Khadi No.3 near Sarvodaya Hotel in Kurla West. Fire tenders currently present at the spot. pic.twitter.com/UorSQy8CjT
— ANI (@ANI) November 17, 2020
आग किस वजह से लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है. घटना के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है. बता दें कि कुर्ला अधिकतम शहर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

