सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
लखनऊ विश्वविद्यालय 24 नवंबर 2020 को यूपी बीएड प्रवेश 2020 के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा. राउंड 1 सीट आवंटन उन उम्मीदवारों के लिए लागू है, जिन्होंने यूपी बीएड जेईई में 1-50,000 रैंक हासिल की है.
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में एकादशी को देवउठनी देवोत्थान या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह एकादशी दीवाली के बाद आती है. जैसा कि भगवान विष्णु आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को सोते हैं और कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को जागते हैं, इसीलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है.
सामान्य तौर पर हिंदू एकादशी को बहुत शुभ दिन मानते हैं. एक वर्ष में 24 एकादशियों में से शुक्ल पक्ष की एकादशी जो मलयालम माह वृश्चिकम (नवंबर / दिसंबर) में आती है, गुरुवायुर एकादशी के रूप में मनाई जाती है. इस साल गुरुवायुर एकादशी 25 नवंबर को मनायी जाएगी.
COVID-19 संकट के कारण भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ने संक्रमण के एक और चरण को रोकने के लिए चार राज्यों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. गोवा, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात और राजस्थान से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर नकारात्मक परीक्षण रिपोर्ट आवश्यक है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अस्थायी तिथियों की घोषणा की है. सीबीएसई कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षाओं की घोषणा 2021 अस्थायी तिथियां अनुराग त्रिपाठी, सीबीएसई सचिव के द्वारा की गई.
मुंबई पुलिस ने शनिवार को मुंबई के बांद्रा स्थित आवास से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया. अधिकारियों के अनुसार इस साल मार्च में महिला का निधन हो गया और उसकी 53 वर्षीय बेटी मां की मौत के बारे में किसी को बताए बिना लाश के साथ रह रही थी.
बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव 'कंस वध' के उत्सव का प्रतीक है. इस विशेष दिन पर भगवान कृष्ण ने 'कंस का वध कर' भारत के प्राथमिक शासक के रूप में राजा उग्रसेन को गद्दी पर बैठाया. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार शुक्ल पक्ष के दौरान कार्तिक माह में दसवें दिन (दशमी तिथि) को मनाया जाता है.
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra) 28 नवंबर तक एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2020 घोषित करेगा. अधिकारियों द्वारा एमएचटी सीईटी रिजल्ट डेट घोषित की गई है.
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार, 23 नवंबर, 2020 को NEET UG मॉक आवंटन परिणाम घोषित करेगा. परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार NEET मॉक राउंड सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
सत्य साईं बाबा का जन्म सत्यनारायण राजू के रूप में 23 नवंबर 1926 को भारत के पुट्टपर्थी शहर में एक गरीब हिंदू परिवार में हुआ था. सत्य साईं बाबा के कुल पांच भाई बहन थे,जिनमें तीन भाई और दो बहनें थीं. उनके बड़े भाई का नाम रत्नाकरम शेषम राजू और छोटे भाई का नाम जानकीरामैया और बहनें वेंकम्मा और परवथम्मा थीं.
देव उठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन के बाद से शादी के मौसम की शुरुआत हो जाती है. इस साल देव उठनी एकादशी 25 नवम्बर को मनाया जा रहा है.
ITI CAT admit card 2020 एडमिट कार्ड बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेब साइट पर आज यानी 22 नवंबर को जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद, बिहार आईटीआईसीएटी परीक्षा उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
नाशिक शहर में फिर से लॉकडाउन और शाम 7 बजे के बाद कर्फ्यू का न्यूज तेजी से वायरल हो रहा है. एक न्यूज चैनल का स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है. जिसमें मराठी में ऊपर हेडलाइन ब्रेकिंग में लिखा हुआ है नाशिक शहर में आज से कर्फ्यू और नीचे लिखा है.
एक के बाद एक बीमारी झेलने के लिए वास्तव में इंसान की प्रतिरक्षा मजबूत होनी चाहिए. खासकर कोविड -19 जैसी स्थिति में लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंच रहा है, भारत में एक ब्रिटिश चैरिटी कार्यकर्ता अजेय साबित हुआ है. ब्रिटिश नागरिक इयान जोन्स पहले मलेरिया और डेंगू के चपेट में आए, उसके बाद COVID-19, संक्रमित हो गए.
सालों से पूरी दुनिया में कोरोनामहामारी ने तबाही मचा रखी है. सभी को वैक्सीन के आने का इन्तजार था. फाईनली लोगों इंतजार खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना इंक अपनी कोविड-वैक्सीन जल्द ही लॉन्च करने वाली है.
शनिवार को देवास पुलिस थाने की सीमा के तहत सड़कों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले दो व्यक्तियों को सिट-अप कराया गया. महिला कांस्टेबल मनीषा ने कहा, "दोनों शख्स पास से गुजर रही महिलाओं को अपशब्द कहते थे और छेड़छाड़ करते थे.
आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक 42 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को हैदराबाद में भारतीय सेना में मेजर बनकर शादी प्रस्ताव के बहाने 17 परिवारों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार मुदावथ श्रीनू नाइक (Mudavath Srinu Naik), उर्फ श्रीनिवास चौहान (Srinivas Chowhan) जो प्रकाशम जिले के मुंडलामुरु मंडल में केलामपल्ली गाँव का रहने वाला है.
राजस्थान के चूरू जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त मवेशी के आश्रय स्थल में लगभग 80 गायों की संदिग्ध ज़हर खाने से मौत हो गई. राज्य के पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने आज कहा कि इन गायों की शुक्रवार की रात मौत हो गई है.
छठ पूजा एक ऐसा त्योहार है जो पूरे बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह चार दिन तक चलने वाला त्यौहार है, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय के साथ शुरू होता है और इसके बाद पंचमी तीथि पर खरना, षष्ठी तिथि में छठ पूजा और सप्तमी तिथि पर उषा अर्घ्य होता है.