देश

Mumbai Shocker: अपनी मां की लाश के साथ पिछले 9 महीनों से रह रही थी महिला, मार्च में हुई थी मौत

मुंबई पुलिस ने शनिवार को मुंबई के बांद्रा स्थित आवास से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया. अधिकारियों के अनुसार इस साल मार्च में महिला का निधन हो गया और उसकी 53 वर्षीय बेटी मां की मौत के बारे में किसी को बताए बिना लाश के साथ रह रही थी.

Mumbai Shocker: अपनी मां की लाश के साथ पिछले 9 महीनों से रह रही थी महिला, मार्च में हुई थी मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई पुलिस ने शनिवार को मुंबई के बांद्रा स्थित आवास से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया. अधिकारियों के अनुसार इस साल मार्च में महिला का निधन हो गया और उसकी 53 वर्षीय बेटी मां की मौत के बारे में किसी को बताए बिना लाश के साथ रह रही थी. यह मामला तब सामने आया जब उसके पड़ोसी पुलिस के पास बेटी द्वारा खिड़की के बाहर कचरा फेंकने की शिकायत लेकर पहुंचे. पुलिस कर्मी जब महिला के आवास पर पहुंचे, तभी उन्हें पता चला कि बेटी लॉकडाउन के बाद से अपनी मां की लाश के साथ रह रही थी. यह भी पढ़ें: कोलकाता: पिता की आधी गली हुई लाश के साथ पांच दिनों से रह रहा था बेटा

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है. पुलिस का मानना है कि यही कारण है कि बेटी ने अपनी मां के निधन के बारे में किसी को नहीं बताया. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि महिला की बेटी ने कुछ साल पहले ऐसा ही किया था, जब उसके कुत्ते की मौत हो गई थी. अपाहिज मां ने पड़ोसियों को बुलाया, जिन्होंने मरे हुए कुत्ते की लाह को घर से बाहर निकाला.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृत महिला के शरीर को शव परीक्षण के लिए भेजा गया है. अधिकारी ने कहा कि जांच में सहयोग करने में विफल रहने पर बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).