सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
संयुक्त प्रवेश परीक्षा या जेईई मेन 2021 23 फरवरी से 26 फरवरी तक होगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बुधवार आज 16 दिसंबर को इसकी घोषणा की. अगले शैक्षणिक वर्ष में जेईई मेन कई सत्रों - फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2021 में आयोजित किया जाएगा.
क्या आपको रोमांचक चीजें पसंद हैं? अगर हां, तो चीन के कई बिर्जों की तस्वीरें देखकर आपका दिल रोमांच से भर जाएगा. हालाँकि, आपको इस तरह के रोमांच का अनुभव करने के लिए चीन की यात्रा नहीं करनी होगी, क्योंकि हमारे अपने देश में एक नहीं, बल्कि दो ग्लास ब्रिज हैं, ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला में प्रस्तावित पुल के बाद देश का दूसरा कांच का पुल बिहार के नालंदा में तैयार है.
शादी से पहले दुल्हन के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद दूल्हे द्वारा लड़की को अपनाने की बात आपने सिर्फ फिल्मों में ही देखा होगा. लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ऐसी ही एक घटना सामने आयी है, जिसे सुनने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएंगी.
फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा दावा किया जा रहा है कि सरकार ने भारतीय रेल पर एक प्राइवेट कंपनी का ठप्पा लगवा दिया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के इंजन पर अडानी विलमार लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.
अगर आप न्यू ईयर के जश्न की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपको महंगा पड़ सकता है, क्योंकि बीएमसी की नजर लोगों पर बनी हुई है. मुंबई में धारा 144 अभी भी लागू है. जिसकी वजह से भीड़ इक्कठा नहीं हो सकती है. अगर कोई दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया तो पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज करेगी और फाइन भी लगाएगी.
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2021 परीक्षा तिथि आज शाम 6 बजे घोषित की जाएगी. अधिसूचना जारी करने और बाद में अधिसूचना वापस लेने के कारण पैदा हुए भ्रम के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने पुष्टि की है कि वह आज जेईई मेन 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेंगे.
JEE Main 2021 की तारीखों का ऐलान हो चुका है! ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने आखिरकार JEE Main 2021 परीक्षाओं की अधिसूचना जारी कर दी है. तारीखों के अनुसार जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं 22 फरवरी, 2021 से 25 फरवरी 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी.
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने SSC CHSL 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी भी पद के लिए आवेदन नहीं किया है और आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
भारत का सबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक दो दिनों के लिए कुछ एनआरआई सर्विसेज के लिए उपलब्ध नहीं होगा, जो आज 15 दिसंबर से शुरू होगा. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने इस जानकारी को अपने ग्राहकों को बताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर आईसीएसआई सीएस 2021 परीक्षा विवरण जारी किया है. ICSI CS (कंपनी सेक्रेटरी) 2021 फाउंडेशन कार्यक्रम कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा 1 जून से 10 जून तक आयोजित की जाएगी.
शनिवार को त्रिपुरा के उत्तरी सोनचिर्री में बेलोनिया पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर किलामुरा गांव में अपनी 30 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान सौमित्र रियांग के रूप में की गई है.
एक महिला जो निर्जीव वस्तुओं के लिए सेक्शुअली आकर्षित होती है, ने खुलासा किया है कि उसने एक ब्रीफकेस से 'शादी' की है जिसे वह अपना मेंटर कहती है ऑब्जेक्टोफिलिया या ऑब्जेक्ट कामुकता निर्जीव वस्तुओं के प्रति सेक्शुअली या रोमांटिक आकर्षण का एक रूप है.
गूगल पर महाराष्ट्र के मीरा भायंदर में नया नगर पुलिस स्टेशन की एक पुरानी गूगल रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है. यह रिव्यू पांच महीने पहले एक मंसूरी अवेश द्वारा पोस्ट की गई थी. मंसूरी अवेश ने अपनी समीक्षा में कहा कि गिरफ्तार होने के बाद उनके साथ नया नगर पुलिस स्टेशन में अच्छा बर्ताव किया गया.
नर्सिंग के लिए उनके द्वारा जारी विज्ञापन पर एम्स-दिल्ली ने बयान में कहा कि,' हमारे पास नर्सों की आउटसोर्सिंग की कोई योजना नहीं है. यह केवल तभी था जब उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया और हमारी बात नहीं सुनी, हमने पिछले 2 दिनों में आकस्मिक योजना बनाई.
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MHT CET काउंसलिंग 2020 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की पंजीकरण तिथि आगे बढ़ा दी है. उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक साइट mahacet.org पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं.
दूल्हे के कुछ दोस्तों द्वारा उसे डांस फ्लोर पर खींचने के बाद एक दुल्हन ने अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया, जिस पर उसके परिजनों ने आपत्ति जताई और इससे दोनों पक्षों के बीच तेज बहस हुई. दोनों पोस्टग्रेजुएट दूल्हा दुल्हन उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक भव्य शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले थे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर अपने बिजनेस प्रॉस्पेक्ट्स और भड़काऊ स्पीच को बढ़ावा देने और प्रमोट करने के आरोप लगे हैं. अमेरिका के मशहूर अखबार डब्ल्यूएसजे के रिपोर्ट के अनुसार बिजनेस प्रॉस्पेक्ट्स और स्टाफ सिक्योरिटी को ध्यान में रखते फेसबुक ने हेट स्पीच (Hate Speech) के नियमों के तहत कट्टरवादी संगठन बजरंग दल (Bajrang Dal) पर कार्रवाई नहीं की थी.
Apple यूजर जेसिका जॉनसन उस समय काफी सदमे में थी जब उसे पता चला कि उसके खाते से $ 16,000 (लगभग 11 लाख रु) का भुगतान किया गया है. जेसिका डेबिट या क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी का शिकार नहीं हुई, बल्कि उनके छह वर्षीय बेटे जॉर्ज जॉनसन ने ऐप्पल ऐप स्टोर पर ऐप पर्चेस करने में व्यस्त था.
राजस्व और खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार को पीएचडी डिग्री धारक केमिस्ट को मेफेड्रोन ड्रग बनाने के लिए रंगे हाथों पकड़ा. इस पीएचडी होल्डर ने खुद के द्वारा बनाए गए प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक पदार्थ, मेफेड्रोन ड्रग के 3.15 किलोग्राम वितरित किए, जिसकी कीमत 63.12 लाख रुपये है.