सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल मॉनिटर छिपकली (Giant Monitor Lizard ) अलमारियों पर चढ़ती हुई नजर आ रही है. यह वीडियो थाईलैंड (Thailand) के एक सुपरमार्केट का है. यह भयानक दृश्य थाईलैंड में एक 7 इलेवन स्टोर में फिल्माया गया था.
दुनिया के सबसे लंबे नाखूनों वाली महिला अयाना विलियम्स (Ayanna Williams) ने लगभग 30 साल बाद अपने नाखूनों को काट दिया है. अयाना का नाम दुनिया की सबसे लंबे नाखूनों के लिए गिनीज बुक में दर्ज है. विलियम्स ने 2017 में दुनिया के सबसे लंबे नाखूनों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, उनके नाखून की लंबाई लगभग 19 फीट लंबी मापी गई थी.
सबसे वफादार जानवरों में कुत्तों की गिनती होती है. कुत्ते अपनी जान देकर भी अपने मालिक से वफादारी निभाते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर कुत्तों वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लोग खुश होते रहते हैं. सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक कुत्ता सिक्योरिटी गार्ड का काम बखूबी निभाता हुआ दिखाई दे रहा है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा '1857 की क्रांति के नायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन'.
दुबई में एक ऊंची इमारत की बालकनी में नग्न फोटो शूट में हिस्सा लेने के लिए गिरफ्तार की गई मॉडल्स और एक फोटोग्राफर को दुबई से युक्रेन वापस भेज दिया जाएगा. अधिकारियों ने मंगलवार को कहा. तस्वीरों और वीडियो फुटेज ने रूढ़िवादी संयुक्त अरब अमीरात में काफी हलचल मचा दी थी.
व्हाट्सएप ने COVID-19 वैक्सीन के लिए यूजर्स को प्रोत्साहित करने के लिए 'वैक्सीन फॉर ऑल' नामक का एक नया स्टिकर पैक पेश किया है. इस स्टीकर पैक के जरिए व्हाट्सऐप ने दुनिया भर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना की है.
एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आयी है, जहां एक फिलिपीन व्यक्ति की 300 स्क्वाट मारने की वजह से मौत हो गई. मृतक व्यक्ति के परिवार के अनुसार वह शहर में कोविड कर्फ्यू के दौरान पानी खरीदने निकला, जिसकी सजा के तौर पर उसे 300 स्क्वाट करने के लिए मजबूर किया गया था.
सोशल मीडिया पर जानवरों और पक्षियों के मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिसे देखकर लोग खुश होते रहते हैं. कभी कभी तो कुछ ऐसा वायरल हो जाता है. जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नवरात्रि, (नवदुर्गा) मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जानेवाला नौ दिनों का त्योहार है. सभी नौ दिन माता आदि शक्ति के विभिन्न रूपों को समर्पित हैं. देवी के ये नौ रूप, नवग्रहों के प्रभुत्व और उनसे जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए भी उनकी पूजा की जाती है. नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है.
मुसलमान रमजान का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिसे रमदान (Ramadan) रमजान, रोज़े का महीना भी कहा जाता है. रमज़ान (Ramzan 2021) इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना है. मुस्लिम समुदाय इस महीने को परम पवित्र मानता है. इस महीने में रोजा रखा जाता है और नमाज भी पढ़ी जाती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक चौंकाने वाले वीडियो में दो पुलिस कर्मियों को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को मास्क न पहनने के कारण सार्वजनिक रूप से बेरहमी से पिटते हुए देखा जा सकता है.
पूरे वर्ष में कुल 24 एकादशियां होती हैं. हालांकि, होलिका दहन और चैत्र नवरात्रि के बीच आने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी के रूप में जाना जाता है. यह युगदी (Yugadi) से पहले पड़ता है और यह साल की आखिरी एकादशी है.
कोविड की दूसरी लहर चिंताजनक हो गई है. एक दिन में 1 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. पूरा भारत कोरोनोवायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जो बद से बदतर होता जा रहा है. COVID-19 SARS-CoV-2 नामक एक नए कोरोनवायरस के कारण होता है.
एक शख्स का बैकफ्लिप स्टंट करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में शख्स स्मूथ बैक फ्लिप करते हुए कुछ आश्चर्यजनक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है.
चीन (china) के जिआंगसु (Jiangsu) में एक शादी समारोह के दौरान एक अजीब और चौंकाने वाली घटना देखने को मिली- ऐसा कुछ जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा! दूल्हा और दुल्हन की शादी होने वाली थी. शादी के कुछ घंटो पहले ही इस जोड़े को यह पता चला कि वे वास्तव में भाई-बहन हैं.
अपने मोबाइल फोन पर लूडो गेम में लगातार हारने के कारण गुस्साए दोस्त ने गुस्से में अपने दोस्त की हत्या कर दी. पुलिस में शिकायत दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 17 मार्च, 2021 को मृतक तुकाराम नलवडे (52) और उनके दोस्त अमित राज पोपट उर्फ जिमी (34) मालाड दारूवाला कंपाउंड में मोबाइल पर लूडो खेल रहे थे.
ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है जब वे थककर बिस्तर पर अंडर वियर पहनकर सो जाते हैं. लेकिन आप सब नहीं जानते कि अनजाने में ही आप खुद को जोखिम में डाल रहे हैं. खासकर भारतीय घरों में पुरुष बिना किसी प्राइवसी के बड़े होते हैं,
भारतीय निर्यातकों और मानव बालों के प्रोसेसर ने चीनी नागरिकों पर म्यांमार के माध्यम से हैदराबाद से चीन तक मानव बाल की तस्करी का आरोप लगाया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्यातकों और प्रोसेसर ने डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को पत्र लिखकर आरोप लगाया है
जब एक टीवी वेदर रिपोर्टर अपने दर्शकों को मॉस्को में वसंत ऋतू के आगमन के बारे में बताने में व्यस्त थी, तो इस दौरान एक कुत्ते ने कुछ ऐसा किया दर्शकों का पूरा ध्यान उस पर चला गया. कैमरे में कैद घटना को देखकर आप भी बिना हंसे नहीं रह पाएंगे.
दुबई में एक बालकनी पर नग्न (न्यूड) पोज़ देते हुए महिलाओं के एक ग्रुप को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें शहर के अपमार्केट मरीना नेबरहुड (upmarket Marina neighbourhood) में एक दर्जन से अधिक नग्न महिलाओं को एक बालकनी में खड़ा देखा गया.