शादी के कुछ घंटे पहले दूल्हे को पता चला कि दुल्हन वास्तव में उसकी बहन है, उसके बाद जो हुआ...
चीन (china) के जिआंगसु (Jiangsu) में एक शादी समारोह के दौरान एक अजीब और चौंकाने वाली घटना देखने को मिली- ऐसा कुछ जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा! दूल्हा और दुल्हन की शादी होने वाली थी. शादी के कुछ घंटो पहले ही इस जोड़े को यह पता चला कि वे वास्तव में भाई-बहन हैं.
बीजिंग: चीन (china) के जिआंगसु (Jiangsu) में एक शादी समारोह के दौरान एक अजीब और चौंकाने वाली घटना देखने को मिली- ऐसा कुछ जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा! दूल्हा और दुल्हन की शादी होने वाली थी. शादी के कुछ घंटो पहले ही इस जोड़े को यह पता चला कि वे वास्तव में भाई-बहन हैं. यह मामला तब सामने आया जब लड़के की मां ने अपनी होने वाली बहू के शरीर पर बर्थमार्क देखा, जिसके बाद उसे पता चला कि लड़की वास्तव में उसकी अपनी बेटी है, जो 20 साल पहले लापता हो गई थी. यह भी पढ़ें: शादी के बाद दूल्हे के उड़े होश, जब दुल्हन निकली लड़का...फिर जो हुआ ?
बर्थमार्क देखने के बाद, महिला फूट-फूट कर रोई और फिर दुल्हन के माता-पिता से बात की. जिन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने लड़की को अडॉप्ट किया था. उन्होंने महिला को बताया कि उन्होंने लड़की को सड़क के किनारे पाया और उसे अपनी बेटी के रूप में अपनाया. इस रहस्योद्घाटन के बाद, लड़की अपनी जन्मदेनवाली मां से लिपट गई और फफक फफक कर रोने लगी. वह अपने असली माता-पिता को खोजने के लिए बेहद उत्साहित थी और कहा कि इस पुनर्मिलन ने उसे शादी से ज्यादा खुश कर दिया. यह भी पढ़ें: अनोखी प्रेम कहानी! कानपुर में लॉकडाउन के दौरान खाना बांटते-बांटते बेघर लड़की को दिल दे बैठा युवक, रचाई शादी
हालांकि इस बड़े रहस्योद्घाटन के बावजूद, शादी को कैंसल नहीं किया गया, क्योंकि कहानी में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब यह पता चला कि दूल्हे को भी गोद लिया गया था और दुल्हन की असली मां को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी. 20 साल पहले अपनी बेटी की खोज करने के बाद, महिला ने विशेष रूप से लड़के को गोद लिया था. सभी ट्विस्ट और ड्रामा कम होने के बाद, महिला के दत्तक पुत्र और उसकी असली बेटी की शादी हो गई! शादी में उपस्थित अतिथि भी कहानी सुनकर बहुत भावुक हो गए और मां-बेटी को बधाई दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

