ICC ने किया खुलासा, इसलिए टीम इंडिया को दी भगवा जर्सी
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को अपनी 'अल्टरनेट जर्सी' (वैकल्पिक जर्सी) का उपयोग करना होगा, जो पीछे से नारंगी दिखती है. आगे से वह नीले रंग की ही दिखती है. ओरिजिनल ब्लू की तुलना में इस जर्सी का पिछले हिस्से का रंग नारंगी है. हालांकि, दूसरी टीमों के खिलाफ उतरते वक्त टीम इंडिया पारंपरिक नीले रंग की जर्सी में ही खेलेगी.