India vs West Indies Live Cricket Streaming on DD Sports and Prasar Bharati Sports for Free: रेडियो पर ले IND vs WI मुकाबले का LIVE आनंद
देश की बहुप्रतिष्ठित रेडियो चैनल प्रसार भारती स्पोर्ट्स भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव कमेंट्री पेश कर रही है. आप प्रसार भारती के FM 106.40 मेगाहर्ट्ज पर जाकर मैच का लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं
IND vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मुकाबले में आज मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) मैदान में भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि अपने पहले तीन मैच आसानी से जीतने के बाद भारत को हालांकि अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ काफी मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन मोहम्मद शमी की आखिरी ओवर में लगाई गई हैट्रिक से भारत ने क्रिकेट के महाकुंभ में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली थी.
बता दें कि आज के मैच को देखनें के लिए हजारों दर्शक मैनचेस्टर पहुंचे हैं. वहीं जो लोग इंग्लैंड नहीं पहुंच सके हैं वो इस मैच का आनंद टेलीविजन, मोबाइल DD Sports इत्यादि जगह से ले रहे हैं. इसी बीच देश की बहुप्रतिष्ठित रेडियो चैनल प्रसार भारती स्पोर्ट्स (Prasar Bharti Sports) भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव कमेंट्री पेश कर रही है. आप प्रसार भारती के FM 106.40 मेगाहर्ट्ज पर जाकर मैच का लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं
बता दें कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में 5 मैचों के बाद 4 जीत और 1 मैच रद्द होने की वजह से पॉइंट्स टेबल में जहां 9 (+0.809) अंको के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं कैरेबियन टीम अपने 6 मैचों में 1 जीत, 4 हार और 1 मैच रद्द होने की वजह से पॉइंट्स टेबल में 3 (+0.190) अंको के साथ आठवें स्थान पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

