New Zealand vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019 Birmingham Weather and Pitch Report: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान छाए रहेंगे संकट के बादल, पिच बल्लेबाजों के अनुकूल
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 33वें मुकाबले में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान के साथ है. न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए ये खुशखबरी है कि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है, और विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल है.
NZ vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 33वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में न्यूजीलैंड (New Zealand) का मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) के साथ है. कीवी टीम की बात करें तो इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. अगर वे आज का मैच जीतते हैं तो 13 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्हें आज का ये मैच जीतना बेहद ही जरूरी है. इसी बीच अगर एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड के मौसम और विकेट पर नजर डालें तो इस प्रकार हो सकता है-
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल:
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए ये खुशखबरी है कि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है.
यह भी पढ़ें- चौकाने वाला खुलासा: वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान की हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे कोच मिकी आर्थर
पिच का कैसा रहेगा मिजाज:
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है. अक्सर देखा गया है कि एजबेस्टन की पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं, हालांकि मौसम की वजह से शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
संभावित टीमें इस प्रकार है:
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), कोलिन मनुरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर.
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (विकेटकीपर/ कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, हारिस सोहेल, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

