महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने 'शिवाजी विश्वविद्यालय' का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय' करने का किया अनुरोध
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर 'शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर' का नाम बदलकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय, कोल्हापुर' रखने का अनुरोध किया है. बता दें कि सूबे में हाल ही में लबें समय तक चले सियासी उठापटक के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई है.