March Festivals Calendar 2024: मार्च में महाशिवरात्रि एवं होली के साथ चंद्रग्रहण भी है! जानें पूरे माह के व्रत-पर्वों आदि की सूची!
मार्च माह धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस माह में फाल्गुन एवं चैत्र माह का समागम रहता है, बहुत सारे भारतीय पर्व एवं त्यौहार (महाशिवरात्रि, होली, चैत्र नवरात्रि, गुड फ्राइडे, गुड़ी पड़वा एवं आमलकी एकादशी, ईस्टर संडे) फाल्गुन एवं चैत्र मास (प्रथमार्ध) में पड़ते हैं. इसके साथ ही इसी माह रमजान का पवित्र माह भी शुरू हो जाता है.