त्योहार

March Festivals Calendar 2024: मार्च में महाशिवरात्रि एवं होली के साथ चंद्रग्रहण भी है! जानें पूरे माह के व्रत-पर्वों आदि की सूची!

मार्च माह धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस माह में फाल्गुन एवं चैत्र माह का समागम रहता है, बहुत सारे भारतीय पर्व एवं त्यौहार (महाशिवरात्रि, होली, चैत्र नवरात्रि, गुड फ्राइडे, गुड़ी पड़वा एवं आमलकी एकादशी, ईस्टर संडे) फाल्गुन एवं चैत्र मास (प्रथमार्ध) में पड़ते हैं. इसके साथ ही इसी माह रमजान का पवित्र माह भी शुरू हो जाता है.

March Festivals Calendar 2024: मार्च में महाशिवरात्रि एवं होली के साथ चंद्रग्रहण भी है! जानें पूरे माह के व्रत-पर्वों आदि की सूची!
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

मार्च माह धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैक्योंकि इस माह में फाल्गुन एवं चैत्र माह का समागम रहता है, बहुत सारे भारतीय पर्व एवं त्यौहार (महाशिवरात्रि, होली, चैत्र नवरात्रि, गुड फ्राइडे, गुड़ी पड़वा एवं आमलकी एकादशी, ईस्टर संडे) फाल्गुन एवं चैत्र मास (प्रथमार्ध) में पड़ते हैं. इसके साथ ही इसी माह रमजान का पवित्र माह भी शुरू हो जाता है. इसके साथ ही इस माह कई महान विभूतियों की जयंतियां भी पड़ती है. ऐसे में इस माह के महत्व का सहज पता चलता है. आपकी सुविधा के लिए यहां मार्च 2024 का संपूर्ण कैलेंडर प्रकाशित कर रहे हैं.

मार्च 2024 के व्रत, त्योहारों एवं महत्वपूर्ण दिवसों की विस्तृत सूची

तारीख   दिन  व्रत/त्योहार/दिवस विशेष

01 मार्च 2024, (शुक्रवार) यशोदा जयंती, शून्य भेदभाव दिवस, विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

03 मार्च 2024 (रविवार) शबरी जयंती, भानु सप्तमी, विश्व वन्य दिवस, विश्व श्रवण दिवस

04 मार्च 2024 (सोमवार) जानकी जयंती, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

06 मार्च 2024 (बुधवार) विजया एकादशी

08 मार्च 2024 (शुक्रवार), महाशिवरात्रि व्रत, प्रदोष व्रत, पंचक प्रारंभ, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

10 मार्च 2024 (रविवार).  फाल्गुन अमावस्या

12 मार्च 2024 (मंगलवार) फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती, रमजान माह की शुरुआत 

13 मार्च 2024 (बुधवार) विनायक चतुर्थी,

14 मार्च 2024 (गुरुवार)  मीन संक्रांति (खरमास प्रारंभ)

15 मार्च 2024 (शुक्रवार) विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

16 मार्च 2024 (शनिवार) राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

17 मार्च 2024 (रविवार) विश्व नींद दिवस

20 मार्च 2024 (बुधवार) आमलकी एकादशी, अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस, विश्व गौरैया दिवस

21 मार्च 2024 (गुरूवार) विश्व वानिकी दिवस, विश्व कविता दिवस

22 मार्च 2024 (शुक्रवार) प्रदोष व्रत, उगादी पर्व, बिहार दिवस, विश्व जल दिवस

23 मार्च 2024 (शनिवार) शहीद दिवस

24 मार्च 2024 (रविवारहोलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, विश्व क्षय दिवस

25 मार्च 2024 (सोमवार) होली धुलेंडी, चैतन्य महाप्रभु जयंती. चंद्र ग्रहण

26 मार्च 2024 (मंगलवार), चैत्र माह प्रारंभ

27 मार्च 2024 (बुधवार), होली, चित्रगुप्त पूजा, विश्व रंगमंच दिवस

28 मार्च 2024 (गुरुवार) भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत

29 मार्च 2024 (शुक्रवार) विश्व पियानो दिवस

30 मार्च 2024 (शनिवार) रंग पंचमी, राजस्थान दिवस

31 मार्च 2024 (रविवार) ईस्टर संडे, एकनाथ छठ

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).