त्योहार

Holi 2024 Date: इस वर्ष होली कब है 24 या 25 मार्च को? जानें होली का महत्व, तिथि, मुहूर्त एवं बृज की होली का पूरा शेड्यूल!

कृष्ण की नगरी ब्रज की होली दुनिया भर में लोकप्रिय है, यहां राधा के गांव बरसाने से लेकर कृष्ण के धाम मथुरा तक होली की विभिन्न छटाएं देखने को मिलती है. ब्रज में होलिकोत्सव के दौरान गीत, पद-गायन की हजारों साल पुरानी परंपरा आज भी जारी है.

Holi 2024 Date: इस वर्ष होली कब है 24 या 25 मार्च को? जानें होली का महत्व, तिथि, मुहूर्त एवं बृज की होली का पूरा शेड्यूल!
हैप्पी होली 2022 (Photo Credits: File Image)

Holi 2024 Date: रंगों का पर्व होलिकोत्सव फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. ब्रज की होली को अपवाद मानें तो यह पर्व अमूमन दो दिन चलता है, पहले दिन होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है, अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. यद्यपि कुछ स्थानों पर एक-एक सप्ताह तक भी होली खेली जाती है. भगवान श्रीकृष्ण की नगरी ब्रज में होली के रंगोत्सव की एक अलग धूम देखने को मिलती है. आइये जानते हैं होलिका-दहन एवं होली कब मनाई जाएगी, साथ ही ब्रज की दस दिवसीय होली का शेड्यूल भी देखें

होली का महत्व

 होली का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी है. होलिका-दहन धर्म की अधर्म पर विजय स्वरूप मनाया जाता है. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यह पर्व विष्णु-भक्त प्रह्लाद और उसके पिता हिरण्यकश्यप के संघर्ष से जुड़ा है. इसी दिन भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद की सहायता एवं हिरण्यकश्यप का संहार करने के लिए नृसिंह अवतार लिया था. अगले दिन खेली जाने वाली रंगों की होली प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के प्रतीक स्वरूप मनाई जाती है, जिससे राधा-कृष्ण के प्रेम की स्मृतियां भी ताजी होती हैं. दोनों ही दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना का विधान है. ऐसा करने वाले जातकों के जीवन के सारे कष्ट कट जाते हैं और जीवन में सुख एवं समृद्धि बनी रहती है

होली की तिथि एवं शुभ मुहूर्त 

फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन होलिकोत्सव मनाई जाने की परंपरा है.

फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा प्रारंभः 09.54 AM (24 मार्च 2024, रविवार)

फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा समाप्तः 12.29 PM (25 मार्च 2024, सोमवार)

ऐसी स्थिति में होलिका दहन 24 मार्च 2024 और रंगों की होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी.

भद्रा पूँछः 06.33 PM से 07.53 PM तक

भद्रा मुखः 07.53 PM से 10.06 PM तक

होलिका दहनः 11.13 PM (24 मार्च 2024) से 12.07 AM (25 मार्च 2024) तक

विशेषः हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में होलिका-दहन नहीं किया जाता.

ब्रज की अनूठी होली.

कृष्ण की नगरी ब्रज की होली दुनिया भर में लोकप्रिय है, यहां राधा के गांव बरसाने से लेकर कृष्ण के धाम मथुरा तक होली की विभिन्न छटाएं देखने को मिलती है. ब्रज में होलिकोत्सव के दौरान गीत, पद-गायन की हजारों साल पुरानी परंपरा आज भी जारी है. इसे देखने के लिए विश्व के कोने-कोने से देशी-विदेशी श्रद्धालु ब्रज (भारत) भूमि की ओर खिंचे चले आते हैं. अगर आप भी ब्रज की होली का आनंद उठाना चाहते हैं तो ब्रज की होली के निम्न शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम बना सकते हैं.

ब्रज की होली 2024 का पूरा शेड्यूल

17 मार्च 2024- नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव और बरसाने में लड्डू होली

18 मार्च 2024- बरसाने की लठमार होली

19 मार्च 2024- नंदगांव में लठमार होली

20 मार्च 2024- रंगभरी एकादशी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली

21 मार्च 2024- गोकुल में छड़ीमार होली और बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली

24 मार्च 2024- होलिका दहन

25 मार्च 2024- संपूर्ण ब्रज में रंगों की होली

26 मार्च 2024- दाऊजी हुरंगा

02 अप्रैल 2024- वृंदावन स्थित रंगजी मंदिर में होलिकोत्सव के साथ होली समाप्त होगी  

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).