Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
अपने देश के लिए ओलंपिक ध्वजवाहक होना हर एथलीट के लिए एक सम्मान की बात होती है. उनके लिए ये उतने ही गर्व की बात है, जितना वह पदक जीतते समय करते हैं. ग्रीष्मकालीन खेलों में एक देश का ध्वजवाहक राष्ट्र के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है और इसे ओलंपिक आदर्शों के प्रतीक के रूप में देखा जाता है.
थल सेना प्रमुख (COAS) जनरल एम. एम. नरवणे दिनांक 05 से 08 जुलाई 2021 तक यूनाइटेड किंगडम और इटली की यात्रा पर रवाना हुए हैं. चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह भारत से रक्षा सहयोग बढ़ाने के मकसद से इन देशों के अपने समकक्षों और वरिष्ठ सैन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे
जैसे-जैसे कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर देश भर में कम हो रहा है, देश में आर्थिक गतिविधियां वापस से लय पकड़ने लगी हैं. लॉकडाउन में ढील और राजमार्गों पर यातायात की आवाजाही में वृद्धि होने के साथ, फास्टैग के जरिए होने वाला टोल संग्रह रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है. 1 जुलाई 2021 को 63.09 लाख रुपये के लेनदेन के साथ, देशभर में फास्टैग के जरिए होने वाला टोल कलैक्शन 103.54 करोड़ रुपये हो गया है.
भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाली वह पहली खिलाड़ी बनीं हैं. माना पटेल से पहले अब तक किसी भी भारतीय महिला तैराक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था. 21 वर्षीय माना पटेल अब भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी.
जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद, केंद्र सरकार की ओर से कई दूरगामी सुधार हुए. इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और ग्रुप सी व डी के पद हेतु साक्षात्कार के समापन समेत 800 से अधिक केंद्रीय कानून राज्य में लागू किए गए.
भारतीय सेना को आज स्वदेशी रूप से विकसित पुल यानि 12 शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम प्राप्त हुआ है. यह शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम छोटी नदियों और नहरों जैसी भौगोलिक बाधाओं से भारतीय सेना की मदद करेगा. 10-10 मीटर के ये 12 ब्रिजिंग सिस्टम यानि छोटा पुल पाकिस्तान के साथ सटी पश्चिमी सीमाओं पर संचालन के लिए होगा.
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं की वजह से शहरी इलाकों के अलावा अब ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ी पहल की है.
नमामि गंगे अभियान का मकसद गंगा की अविरलता और निर्मलता को सुनिश्चित करना है. इसके लिए गंगा से सटे पांच राज्यों में सीवरेज शोधन संयत्र (एसटीपी) और घाट बनाने के साथ ही अर्थ गंगा और जन गंगा जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं.
उपरोक्त कथन का भाव है कि जो चिंता मुक्त रहता है, वही शहंशाह की जिंदगी जीता है. ऐसे में उसका तन भी स्वस्थ रहता है और मन भी. दरअसल, तनाव ग्रस्त रहना कई मायनों में हानिकारक है. इसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
एम्स के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर सुदर्शन खोखर इस बारे में बताते हैं कि पीडियाट्रिक यानि बच्चों के cataract (मोतियाबिंद) हमारे यहां 13 से 15 तक के होते हैं. 10 हजार बच्चों में हर 10वें बच्चे को cataract यानि मोतियाबिंद होने की संभावना होती है. बच्चों को मोतियाबिंद ग्लाक्टोसेमिया बीमारी के कारण हो सकता है, या फिर बच्चों में कुपोषण हो, या बच्चे की आंख में चोट लगी हो, यह उससे भी हो सकता है.
उन्होंने कहा कि टोक्यो जा रहे हमारे खिलाड़ियों ने बचपन में साधनों-संसाधनों की हर कमी का सामना किया, लेकिन वो डटे रहे, जुटे रहे. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की प्रियंका गोस्वामी जी का जीवन भी बहुत सीख देता है. एक बस कंडक्टर की बेटी प्रियंका ने बचपन से ही मेडल के प्रति आकर्षण था जिसने उन्हें रेस वाकिंग का चैंपियन बनाया.
भारत व्यापार के मामलें में नित नए पायदान चढ़ रहा है. इसी क्रम में फिनलैंड से इतिहास में पहली बार ब्लॉक ट्रेन भारत पहुंचेगी. फिनलैंड के हेलसिंकी से भारत के न्हावा शेवा कंटेनर पोर्ट को जोड़ने वाली पहली कंटेनर ब्लॉक ट्रेन हेलसिंकी से रवाना हो चु
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म, 27 जून, 1838 को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के, कांठलपाड़ा ग्राम में हुआ. वे एक समृद्ध और परंपरागत बंगाली परिवार में जन्मे थे. उन्होंने मेदिनीपुर में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद बंकिम चंद्र चटर्जी ने हुगली के एक महाविद्यालय में प्रवेश लिया. किताबों के प्रति बंकिम चंद्र चटर्जी की रुचि बचपन से ही थी.
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पूरी तरह काबू में है. यहां तीन जिले ऐसे है जो पूरी तरह कोरोना मुक्त हो चुके है. इसके अलावा, 52 जिलों में से 31 जिलों मे बीते 24 घंटों मे एक भी नया मरीज सामने नहीं आया हैं. हालांकि, कोरोना के नया वेरिएंट सामने आने से राज्य सरकार की चिंताएं बढी हुई है.
घरेलू बीपीओ कंपनियां अब दुनियाभर में अपनी सेवाएं दे सकेंगी, जिससे कारोबार और रोजगार में और अधिक तेजी आएगी. केंद्र सरकार द्वारा अन्य सेवा प्रदाता यानि ओएसपी से जुड़े नियमों को सरल कर दिया गया है और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाध्यताओं को खत्म कर दिया है.
मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने वाले यात्री भारतीय रेलवे द्वारा पेश किए गए नए विस्टाडोम कोच के माध्यम से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. ये न सिर्फ यात्रियों के सफर को रोमांचक बनाएगा अपितु उन्हें तनाव से राहत भी देगा.
भारत के पूर्व राष्ट्रपति वी.वी.गिरी की आज पुण्यतिथि है. वे देश के चौथे राष्ट्रपति थे. वी.वी. गिरी का पूरा नाम वराहगिरी वेंकट गिरी था. उन्होंने श्रमिकों के कल्याण के लिए तत्परता से कार्य किया. श्रमिक आंदोलनों में भाग लिया. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आंदोलनों में भी उनकी सशक्त भागीदारी थी.
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में आज हिस्सा लेंगे. यह बैठक दो दिनों तक ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित हो रही है. बैठक में सभी सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल होंगे
यह बेहद जरूरी है कि हम सभी कोरोना के इस महासंकट के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने पर जोर दें और पूर्णतया सफल हो सकें. जब बात मानसिक स्वास्थ्य की आती है तो स्वत: ही यहां आत्मविश्वास उभर कर सामने आता है. जिसका यह विश्वास जितना दृढ़ है वह जीवन में उतना ही सफल भी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक अनूठा कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने नंबर-4 पर खेलते हुए सुनील गावस्कर जैसे महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की है. इसके अलावा वह दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब भी पहुंच गए हैं.