Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
खेलों का ‘महाकुंभ’ ओलंपिक शुक्रवार को शुरू होने जा रहा है. आधुनिक ओलंपिक, जिसे शुरू हुए आज 125 साल से ज्यादा हो चुके हैं. हर खिलाड़ी का सपना होता है ओलंपिक का पदक जीतना. इस महाकुम्भ के इतने लंबे सफर में कई रोचक कहानियां घटित हुई है.
राष्ट्रीय ध्वज शुरुआत में कई परिवर्तनों से हो कर गुजरा. स्वतंत्रता के राष्ट्रीय संग्राम के दौरान कई अलग-अलग ध्वजों का प्रयोग किया गया. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का विकास आज के इस रूप में पहुंचने के लिए अनेक दौर से गुजरा. प्रथम राष्ट्रीय ध्वज 7 अगस्त 1906 को पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क) कलकत्ता ( कोलकाताव ) में फहराया गया था.
प्रियंका ने साल 2015 में रेस वॉकिंग की दुनिया में राष्ट्रीय चैंपियन में कांस्य पदक जीतकर कदम रखा. 2017 में नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता. उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्कूल से जिमनास्टिक से शुरुआत करने वाली प्रियंका ने साल 2016 में अपना इंटरनेशनल रेस वॉकिंग करियर आरंभ किया. भारत सरकार के सहयोग से वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग लेते हुए प्रियंका ने टोक्यो ओलंपिक की जोरदार तैयारी की है.
फवाद ने पोलैंड में आयोजित CCI44 लॉन्ग इवेंट प्रतियोगिता में अपने दोनों घोड़ों के साथ जरूरी न्यूनतम पात्रता आवश्यकता को पूरा करते हुए अपने लिए टोक्यो ओलंपिक का कोटा सुनिश्चित किया. उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि भारत की ओर से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. उनकी स्पर्धा का आयोजन 30 जुलाई से शुरू होगा.
इस बार सबकी नजर तीरंदाज दीपिका कुमारी पर है, जो इस समय दुनिया की नंबर वन तीरंदाज हैं और टोक्यो में गोल्ड पर निशाना लगाने उतरेंगी. इसके अलावा कुश्ती में युवा प्रतिभावान खिलाड़ी विनेश फोगाट से सभी को उम्मीदें हैं. ऐसे ही दर्जनों खिलाड़ी हैं, जो आगामी 23 जुलाई से भारत का झंडा बुलंद करने के इरादे से खेल के मैदानों पर उतरेंगे.
Bird Flu: कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच देशभर में बर्ड फ्लू (Bird Flu in India) नाम की बीमारी एक बार फिर से चर्चा में है. तो चलिए विस्तार से समझते हैं कि यह बीमारी क्या (What is Bird Flu) है? इससे बचाव (Bird flu Prevention) के उपाय क्या हैं? और क्या यह बीमारी इंसानों में हो सकती है?
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को हथियार के तौर पर जल्द ही एक और वैक्सीन मिलने वाली है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि जायडस कैडिला कंपनी की कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी के तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण जारी है. यह कोरोना वायरस के खिलाफ एक प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है.
ये भारत का दुनिया भर में प्रभुत्व बढ़ने का ही प्रभाव है कि आए दिन हमें कोई न कोई ऐसी खबर मिलती है, जिसमें कोई न कोई भारतीय दुनिया पर अपना प्रभाव छोड़ रहा होता है. ऐसा ही एक नाम है संजल गावंडे, जो जेफ बेजोस की अंतरिक्ष टीम में हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत की और से इस मैच में कप्तान शिखर धवन 86 रन बनाकर नाबाद रहे. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपने पदार्पण मैच में अर्धशतक ठोंका और 59 रनों की पारी खेली.
‘खूब खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन को लेकर यूपी में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने वाली राज्य सरकार नई पहल करने जा रही है. उसने टोक्यो ओलंपिक खेलों में यूपी से भाग लेने जा रहे 10 खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और जनता की शुभकामनाएं उनको दिलाने के लिए ‘टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले’ का आयोजन किया है.
भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच रविवार को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में है, जबकि उप कप्तानी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार निभाएंगे.
भारतीय नौसेना की ताकत में अब और अधिक इजाफा होगा. दरअसल नौसेना को दो MH-60R समुद्री हेलीकॉप्टर मिले हैं, जो कि लंबी दूरी तक अपने दुश्मन का सफाया करने में सक्षम हैं. ये हेलीकॉप्टर अब नौसेना की आंख, कान बनकर देश की रक्षा करेंगे.
कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद देश के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ गई है. उत्तराखंड में भी इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. इस बीच कई स्थलों पर पर्यटकों दुर्व्यवहार और मादक पदार्थों के सेवन की खबरें आई, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है.
भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त किए गए हैं. पीयूष गोयल, राज्यसभा में सदन के नेता के तौर पर थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे, जो अब कर्नाटक के राज्यपाल हैं. हाल ही में थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था.
राजधानी के जाने माने जीबी पंत अस्पताल के हृदय रोग विभाग में एक शोध के दौरान यह पाया गया कि जिन व्यक्तियों में रुमेटिक हार्ट डिजीज के कारण माइट्रल वॉल्व सिकुड़ जाते हैं और दिल की धड़कन की गति अनियमित हो जाती है.
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ताजिकिस्तान के दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक से अलग चीन के विदेश मंत्री वांग ई के साथ मुलाकात की. दोनों मंत्रियों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया और भारत-चीन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.
काशी यानि भगवान शिव की नगरी, शिव को प्रिय है रुद्राक्ष और इसी काशी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हुआ है, जो भारत और जापान के मित्रता का प्रतिक है क्योंकि जो भवन जापान के सहयोग से बना है वह यहां के सांसद और देश के प्रधानमंत्री के सोच के अनुरूप है.
असंभव ही है कि कोई खिलाड़ी, जो टेनिस कोर्ट पर उतरा हो, विम्बलडन जीतना उसका सपना न रहा हो. ऐसे ही एक कलंदर का नाम है नोवाक जोकोविच(. सर्बिया के इस महान खिलाड़ी ने विंबलडन 2021 का खिताब एक बार फिर जीत लिया है.फाइनल में जोकोविच ने इटली के माटियो बेरेटिनी को 4-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराया.
15 एलसीएच के सौदे पर 2021 की पहली तिमाही में हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण इसमें देरी हुई है. अब एचएएल को सरकार से लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन (एलएसपी) के लंबित अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए आशय पत्र प्राप्त हुआ है.
केन्द्र सरकार ने पर्वतीय पर्यटन स्थल और अन्य पर्यटक स्थानों पर कोविड महामारी का प्रकोप रोकने के लिए राज्यों के उपायों की समीक्षा की है. केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में कोविड की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई.